एक्सप्लोरर

Fatehpur: गेहूं काट रहीं थीं असली ब्लॉक प्रमुख, सरकारी कार्यक्रम में मंच पर बैठे थे प्रतिनिधि, फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Fatehpur News: तेलियानी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी खेत में गेंहू काट रही थी और प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बनकर मंच में बैठे थे. फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के तेलियानी ब्लॉक में हुए स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि स्वयं ब्लॉक प्रमुख बनकर कार्यक्रम में पहुंचे जहां तेलियानी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी खेत में गेंहू काट रही थी और प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बनकर मंच में बैठे थे. फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही.

खेत में गेंहू काट रही तेलियानी ब्लॉक की पुष्पा देवी जो की दलित सीट होने पर तेलियानी ब्लॉक से बीजेपी की सीट से चुनाव लड़कर विजय हुई हैं. ब्लॉक प्रमुख को किसी सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं होती और उनकी जगह प्रतिनिधि बीजेपी नेता अभिषेक त्रिवेदी सरकारी कार्यो की देख-रेख करते हैं. कल जिले के तेलियानी ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का कार्यक्रम हुआ जिसमे ब्लॉक प्रमुख की जगह अभिषेक त्रिवेदी का नाम बैनर में छपा हुआ था और ब्लॉक प्रमुख को अपने दायित्वों के बारे में जानकारी तक नहीं थी, वहीं जब सोशल मीडिया में बैनर वायरल हुआ तो बीजेपी नेता सफाई देने में लग गए.

बीजेपी नेता ने बताया साजिश

बीजेपी नेता अभिषेक त्रिवेदी इसे विपक्षियों की साजिश बताना शुरू कर दिया. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब अखिलेश यादव से ट्वीट कर दिया जिसके बाद जिले के अधिकारियों में खलबली मच गई, वहीं सीडीओ ने कहा की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. ब्लॉक प्रमुख का नाम बैनर से कैसे गायब हुआ इसकी भी जांच कराई जाएगी.

तेलियानी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने बताया की वह कार्य में व्यस्त रहती हैं, जिसके लिए उन्होंने अभिषेक को अपना प्रतिनिधि बनाया है और उनके वह कार्य देख रहे हैं क्योकि उनके पति और बेटे नहीं है, सिर्फ तीन बेटियां है, जिनकी जिम्मेदारी वह निभा रही हैं. उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और उन्हें सरकारी कार्यक्रम की जानकारी भी दी जाती है.


Fatehpur: गेहूं काट रहीं थीं असली ब्लॉक प्रमुख, सरकारी कार्यक्रम में मंच पर बैठे थे प्रतिनिधि, फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप

UP News: सफारी गाड़ी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मां, नाबालिग बेटी और बॉयफ्रेंड ने मिलकर की हत्या, ये थी वजह

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट

बीजेपी नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश यादव को ट्वीट के अलावा कुछ नहीं आता है. विपक्षियों द्वारा उन्हें जानकारी दे दी गई तो ट्वीट कर दिया, जबकि पुष्पा देवी की देखरेख वह करने की बात कही, और कहा की उनके पति की मौत के बाद वह उनकी और उनकी तीनों बेटियों की देख-रेख करते हैं. जब उनका पूरा परिवार मुसीबत में था तभी अखिलेश यादव ने यह नहीं ट्वीट किया कि उनकी बेटियों की शादी वह कराएंगे, आज वह ट्ववीट कर रहे हैं. वहीं उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर तंज कसते हुए कहा की पांच सालों से वह अध्यक्ष की जगह प्रतिनिधि बनकर कार्य कर रहे हैं और वह जेल तक गए, बीजेपी को बदनाम करने के लिए इस तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा हैं. 

वहीं इस पूरे मामले पर सीडीओ सत्य प्रकाश ने कहा की स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक प्रमुख की जगह प्रतिनिधि का नाम लिखा मिला है जिस मामले में कार्रवाई की जाएगी. अगर ब्लॉक प्रमुख को सरकारी कार्य की जानकारी नहीं दी जाती है तो इस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

UP News: महंत नरेंद्र गिरि के करीबी रहे आदित्य मिश्रा की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने जताई ये आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget