एक्सप्लोरर

UP News: महंत नरेंद्र गिरि के करीबी रहे आदित्य मिश्रा की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने जताई ये आशंका

Prayagraj News: बरेली में एक सड़क हादसे में महंत नरेंद्र गिरि के करीबी रहे आदित्य मिश्रा की मौत हो गई है. परिवार के लोग और करीबी इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं.

Prayagraj News: साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhada Parishad) के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) के करीबी रहे आदित्य मिश्रा (Aditya Mishra) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. उनका शव संदिग्ध हालत में बरेली में मिला है. दावा किया जा रहा है कि आदित्य मिश्रा की मौत सड़क हादसे में हुई है, लेकिन परिवार के लोग और करीबी इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं.

उनका मानना है कि आदित्य मिश्रा की हत्या भी हो सकती है और मामले पर पर्दा डालने के लिए उसे सड़क हादसे बताने की कोशिश की जा सकती है. परिवार वाले चाहते हैं इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि आदित्य मिश्रा की मौत का सच सामने आ सके.

क्यों उठ रहे साजिश को लेकर सवाल

महंत नरेंद्र गिरि ने आदित्य मिश्रा को प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान जी मंदिर परिसर में एक दुकान भी दे रखी थी. दोनों का आपस में पैसों का लेनदेन भी चलता था. महंत नरेंद्र गिरि ने पिछले साल 20 सितंबर को खुदकुशी से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में भी आदित्य मिश्रा के नाम का जिक्र किया था. हालांकि दोनों में विवाद भी हुआ था और महंत नरेंद्र गिरि ने आदित्य मिश्रा से लड्डुओं की दुकान भी खाली करा ली थी. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आदित्य मिश्रा की मौत सड़क हादसे में ही हुई है या इसके पीछे कोई साजिश है.

साजिश को लेकर महंत नरेंद्र गिरि के एंगल के साथ ही कई और पहलू भी है. कई विभागों में ठेकेदारी करने वाले आदित्य मिश्रा ने दो शादियां की हुई थी रिश्तो को लेकर भी ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. हादसे में आदित्य मिश्रा के एक करीबी दोस्त भी मौत का शिकार हुए हैं, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

UPSSSC PCS Exam 2022: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार राउंड की तारीखें घोषित, इन डेट्स पर होगा इंटरव्यू

बारात में प्रयागराज से देहरादून गए थे आदित्य मिश्रा

परिवारवालों के मुताबिक आदित्य मिश्रा अपनी इनोवा कार से एक परिचित की बारात में प्रयागराज से देहरादून गए थे. पहले उन्हें ट्रेन से जाना था, लेकिन बाद में उन्होंने ट्रेन का टिकट कैंसिल करा कर सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया. कल दोपहर देहरादून से वापस प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे. उनके साथ उनका बेटा हर्ष, एक करीबी मित्र, गनर पुनीत तिवारी व एक अन्य शख्स भी था. आदित्य मिश्रा अपने साथ कोई अलग ड्राइवर नहीं ले गए थे. देर रात परिवार वालों को खबर मिली कि आदित्य मिश्रा की कार का बरेली में एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें आदित्य और उनके दोस्त अशोक पांडे की मौत हो गई है. इससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया परिवार के ज्यादातर सदस्य बरेली जा चुके हैं.

परिवार वालों ने लगाया ये आरोप

आदित्य का शव देर रात प्रयागराज पहुंचने की संभावना है. उनके बूढ़े मां बाप और परिवार के कई दूसरे सदस्यों को अभी तक हादसे की खबर नहीं दी गई है. परिवार वाले अभी दुखी हैं, लेकिन वह इस बात की आशंका जता रहे हैं कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है. परिवार के लोग चाहते हैं कि मामले की जांच पुलिस निष्पक्ष तरीके से हो ताकि मौत का असली सच सामने आ सके. यह जानकारी मिल सके कि कहीं किसी ने हत्या तो नहीं की या उनकी गाड़ी को जानबूझकर टक्कर तो नहीं मारी गई. अगर इस तरह की कोई साजिश है तो वह सामने आनी चाहिए.

लड्डू की दुकान चलाता था आदित्य मिश्रा

आदित्य मिश्रा अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बेहद करीबियों में माने जाते थे. चर्चा इस बात की है कि महंत नरेंद्र गिरि के प्रभाव के चलते ही बीजेपी ने उन्हें जिले की कमेटी में मंत्री बनाया था. वह ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ चुके थे और इस बार विधानसभा चुनाव में भी टिकट चाहते थे. महंत नरेंद्र गिरि ने आदित्य मिश्रा को बाघम्बरी मठ द्वारा संचालित प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में लड्डू की एक दुकान भी दे रखी थी.

महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या में आ चुका था आदित्य मिश्रा का नाम

हालांकि कई विभागों में ठेकेदारी करने वाले आदित्य मिश्रा का नाम महंत नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में भी लिखा था. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था कि आदित्य मिश्रा से उन्हें 25 लाख रुपए लेना था. हालांकि महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद भी आदित्य मिश्रा का हनुमान मंदिर व बाघम्बरी मठ आना जाना लगा रहता था. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं उनकी मौत के पीछे बाघम्बरी मठ का कोई कनेक्शन तो नहीं है. परिवार वाले इन्हीं वजहों से मौत की उच्च स्तरीय जांच चाहते हैं. आदित्य मिश्रा की मौत महज सामान्य सड़क हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है, अब इसका पता तो बरेली पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

Delhi Sarkari Naukri: अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में Section Officer के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget