एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों के विरोध में फ्लॉप रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन, मुस्तैद नजर आया प्रशासन

यूपी के जालौन में प्रशासन की मुस्तैदी के चलते किसानों के रेल रोको आंदोलन फ्लॉप रहा. उरई स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल के साथ जिले भर के थानों की पुलिस मौजूद थी. ट्रेनों को किसान और विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता रोक नहीं सके.

जालौन: कृषि कानूनों के विरोध संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जालौन में किसानों का रेल रोको आंदोलन फ्लॉप रहा. हालांकि, काफी संख्या में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने रेलवे स्टेशन उरई की तरफ रुख किया था. लेकिन, जिला प्रशासन ने उरई स्टेशन की घेराबंदी कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया था. जिससे किसानों का रेल रोको आंदोलन फ्लॉप साबित रहा.

जारी है किसानों का प्रदर्शन बता दें कि, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 90 दिनों से जारी है. एक ओर सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है तो वहीं किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हुए हैं. जिसकों लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को 12 से लेकर 4 बजे तक का रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था.

भारी फोर्स तैनात प्रशासन की मुस्तैदी के चलते किसानों के रेल रोको आंदोलन के मंसूबों पर पानी फिर गया. उरई स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल के साथ जिले भर के थानों की पुलिस मौजूद थी. ट्रेनें तो स्टेशन से गुजरीं लेकिन किसी भी ट्रेन को किसान और विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता रोक नहीं सके. इसके बाद किसान स्टेशन परिसर में बैठ गए और कृषि कानून वापस लो के नारे लगाते रहे.

कृषि कानूनों के विरोध में फ्लॉप रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन, मुस्तैद नजर आया प्रशासन

विफल रहा किसानों का प्रयास भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी. जिससे बाद सभी किसानों और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा बल के साथ पुलिस वाहनों से पुलिस लाइन भेजा गया. एडीएम जालौन प्रमिल कुमार ने बताया कि 80 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. किसानो की तरफ से रेल रोकने का प्रयास विफल रहा है.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस ने बदला 'मोदी है तो मुमकिन है का नारा', पोस्टर पर लिखा 'मोदी है तो महंगाई है'

क्लिक कर जान लीजिए साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget