एक्सप्लोरर

क्लिक कर जान लीजिए साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

आज ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोगों को अपनी प्रोफाइल की गोपनीयता के बारे में जानकारी होना जरूरी है. इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त समझदारी से काम लें.

देहरादून: बदलते दौर में अपराध करने का तरीका भी बदल रहा है. उत्तराखंड में साइबर फ्रॉड के मामलों में साल दर साल वृद्दि देखने को मिल रही है. साइबर अपराध को रोकने के लिए एक तरफ जहां लोगों को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है तो वहीं, साइबर पुलिस को भी बदलते दौर में और अपडेट होकर काम करना होगा. सबसे गंभीर स्थिति तो देहरादून की है जहां आंकड़ों के हिसाब से देखें तो हर चौथे घंटे में एक शख्स साइबर क्राइम का शिकार हो रहा है.

तेजी से बढ़े हैं मामले जितनी तेजी से हम डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं उसी गति से साइबर अपराध में भी बढ़ा है. नए तरीके के इन अपराधों ने पुलिस के सामने भी बड़ी चुनौतियां खड़ी की हैं. पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़े हैं. साल 2018 से 2020 तक के साइबर अपराधों पर नजर डालें तो ये मामले तीन गुना से ज्यादा बढ़े हैं.

साइबर सेल में आई शिकायतें - 2018 मे 736 शिकायतें - 2019 में 1308 शिकायतें - 2020 में 2119

लोगों को रहना होगा सतर्क आंकड़ों पर गौर करें तो वो दिन दूर नहीं जब राजधानी देहरादून साइबर क्राइम की कैपिटल बन जाएगी. वहीं, साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ का कहना है कि उनकी तरफ से शिकायतों पर जहां लगातार कार्रवाई की जा रही है वहीं लोगों को भी जागरूक रहने के लिए कहा जा रहा है. एएसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने बताया की आज नए-नए तरीके से साइबर अपराध पनप रहा है और ऐसे में लोगों को बेहद सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है.

क्या है साइबर अपराधों का लेटेस्ट ट्रेंड, कैसे हो रहा है साइबर क्राइम - सरकारी नौकरी दिलाने के मान पर बेरोजगारों को झांसे में लिया जा कहा है. - कौन बनेगा करोड़पति में पैसे जीतने के लिए की जा रही है फर्जी कॉल - खुद को बैंक अधिकारी बताकर जान लेते हैं ओटीपी - लॉटरी बताकर कस्टम चार्ज के नाम पर ठगी - क्यूआर कोड भेजकर लोगों से ठगी

प्रोफाइल की गोपनीयता है जरूरी साइबर क्राइम के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया की आज ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोगों को अपनी प्रोफाइल की गोपनीयता के बारे में जानकारी होना जरूरी है. क्योंकि, साइबर ठग सेम प्रोफाइल बनाकर जानने वालों से पैसे की डिमांड करते हैं. इसके साथ ही बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भी लगातार कई शिकायतें साइबर क्राइम को मिल रही हैं. बेरोजगार युवक और युवतियों से अपराधी लाखों रुपये ठग लेते हैं.

साइबर अपराध से खुद को कैसे बचाएं - अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी फोन पर साझा ना करें. - बैंक आपसे फोन पर कोई भी जानकारी कभी नहीं लेता. - गूगल पर मौजूद कस्टमर केयर नंबरें पर भरोसा ना करें. - अपने एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से शेयर ना करें. - सोशल मीडिया पर किसी अंजान व्यक्ति/महिला से दोस्ती ना करें.

रहें सतर्क साइबर क्राइम के बढ़ते इस दौर में जरूरत है कि तकनीक और इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक्त अतिरिक्त समझदारी दिखाई जाए. एक गलती आपकी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों के खाते में पहुंचा देगी. साइबर ठगों के निशाने पर अब ज्यादातर भोले-भाले लोग हैं जो आसानी से उनकी बातों में आ जाते हैं. एबीपी गंगा आपसे अपील करता है की डिजिटल के दौर में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर ऐसे लोगों की जानकारी जरूर दें जो आपसे ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Budget Session 2021 LIVE: यूपी विधानसभा का बजट सत्र, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

विधानसभा अध्यक्ष से मिले BSP के 9 बागी विधायक, सदन में अलग बैठने की जगह मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget