एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर किसान नेता नरेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, किया ये दावा

नरेश टिकैत ने कहा कि किसान अब 2022 के चुनाव में भी सोच-समझ कर फैसला लेंगे. आंदोलन जारी रहेगा और गाजीपुर बॉर्डर पर 26 जून को होने वाली किसान महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मेरठ से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिये किसान ट्रैक्टर रैली की शुरुआत करते हुए कहा कि किसान कृषि कानूनों को लेकर अपनी मांग माने जाने तक 'घर वापसी' नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि अब 2022 के चुनाव में भी सोच-समझ कर फैसला लेंगे.

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से किसान ट्रैक्टर यात्रा के दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने से पहले किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, ''किसान अपनी मांगे माने जाने तक घर वापसी को तैयार नही हैं. कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसानों ने करो या मरो का संकल्प लिया है और किसान कृषि कानूनों को वापस कराकर रहेंगे.''

किसान 2022 के चुनाव में सोच-समझ कर फैसला करेंगे- नरेश टिकैत

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा, ''किसान अब 2022 के चुनाव में भी सोच-समझ कर फैसला करेंगे. आंदोलन जारी रहेगा और गाजीपुर बॉर्डर पर 26 (जून) को होने वाली किसान महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी.''

नरेश टिकैत ने पत्रकारों से हुई बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री और गृह मंत्री की तारीफ की. हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि चाहते हुए भी यह लोग कृषि कानून वापस नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इन लोगों को पिंजरे का तोता बनाकर रख दिया है. ऊपर से जो आदेश आता है यह नेता किसानों के सामने वही बयान देते हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश का अन्नदाता कमजोर नहीं, किसानों का आंदोलन कृषि कानून समाप्त होने तक जारी रहेगा.

बता दें कि इस दौरान किसानों की ट्रैक्टर यात्रा के कारण कई मार्गों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, बागपत बाईपास से परतापुर तक लंबा जाम लग गया.

यह भी पढ़ें-

पासबुक में एंट्री करवाने बैंक गया था रेलवे कर्मचारी, मास्क नहीं लगाने पर गार्ड ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा नेता के साइकिल वितरण कार्यक्रम पर रोक, पुलिस बोली नहीं ली परमिशन
सपा नेता के साइकिल वितरण कार्यक्रम पर रोक, पुलिस बोली नहीं ली परमिशन
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अबू आजमी का दावा- '2027 में 300 सीटें लाएगी सपा'
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अबू आजमी का दावा- '2027 में 300 सीटें लाएगी सपा'
'200 सीट हक है हमारा', कांग्रेस के पोस्टर बढ़ा न दें अखिलेश की टेंशन?
'200 सीट हक है हमारा', कांग्रेस के पोस्टर बढ़ा न दें अखिलेश की टेंशन?
वाराणसी एयर शो के इनविटेशन कार्ड को लेकर अजय राय ने उठाए सवाल, जानें क्या है मामला?
वाराणसी एयर शो के इनविटेशन कार्ड को लेकर अजय राय ने उठाए सवाल, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget