एक्सप्लोरर

मेरठ से यह खबर माथे पर सिकन लानेवाली है...टोल प्लाजा पर मिले हजारों फर्जी आईडी कार्ड लगा रहे हैं राजस्व को चूना

दिल्ली एनसीआर के यूपी में स्थित शहरों से एक चिंता में डालनेवाली खबर है। मेरठ, दादरी व जेवर के टोल प्लाजा से हजारों की संख्या में फर्जी आईडी मिल रहे हैं। इनके जरिये करोड़ों के राजस्व का चूना लग रहा है।

मेरठ, एबीपी गंगा। देश की राजधानी दिल्ली से महज 50 किलोमीटर दूर मेरठ से एक ऐसी खबर निकल कर आई है, जिसने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के वो जिले जो दिल्ली एनसीआर में शामिल हैं उनके टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में फर्जी आई कार्ड बरामद हो रहे हैं। साथ ही उनका इस्तेमाल कर लाखों रुपये के टोल टैक्स का चूना लगाया जा रहा है। लेकिन ये कार्ड देश की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक है। क्योंकि अगर ऐसे कार्ड अतंकवादियों या फिर अराजकतत्वों के बन गए तब इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। हम आपको बताते हैं दरअसल ये कार्ड बने किस किस विभाग के नाम से, ये वो कार्ड हैं जिनमे पुलिस अधिकारी पीडब्ल्यूडी अधिकारी एक ही इंसान के कई आधार कार्ड निर्वाचन कार्ड के अलावा तमाम विभागों के आई कार्ड शामिल हैं।

मेरठ के शिवाय टोल प्लाजा में हजारों की संख्या में ऐसे कार्ड बरामद हुए हैं, जिन्हें टोल बचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन इन कार्डों ने देश और प्रदेश की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी कर दिया है लेकिन जब एबीपी गंगा ने टोल मैनेजर से बात की तो उनका कहना है कि इन कार्डों के जरिए लाखों रुपये के रेवेन्यू का रोज चूना लग रहा और इसकी जानकारी इन्होंने पुलिस को भी दी लेकिन अभी तक व्यापक कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि इस पूरे प्रकरण को लेकर एबीपी गंगा एडीजी प्रशांत कुमार के पास पहुंचा और उनसे जानने की कोशिश की कि आखिर कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर टोल प्लाजा पर कई हजार कार्ड ऐसे ही बरामद हुए थे, इसके बाद दादरी टोल पर भी हजारों की संख्या में फर्जी कार्ड बरामद हुए और अब मेरठ के शिवाया टोल प्लाजा पर भी हजारों की संख्या में फेक आईडी बरामद हुई। जिनको दिखाकर टोल टैक्स से बचा जा रहा था और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई लेकिन कार्रवाई क्या हुई। इस पर प्रशान्त कुमार ने बताया कि पुलिस इस गैंग की जल्द तलाश करेगी और जल्द ही ये सलाखों के पीछे होंगे लेकिन उन्होंने भी माना कि सुरक्षा की नजर से ये बहुत ही चिंता की बात है और पुलिस इसपर काम कर रही। आपको बता दें कि अबतक एक लाख से ज्यादा फर्जी आईकार्ड कई टोल प्लाजा से बरामद किए जा चुके हैं, जिसमे से 10 हाजर के करीब सिर्फ पुलिस अधिकारियों के ही कार्ड है। और ये सभी टोल प्लाजा दिल्ली एनसीआर में हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंता होनी लाजमी है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget