एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: ट्रांसफॉर्मर में उतरे करंट की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत

फिरोजबाद में फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी जब वह फैक्ट्री से लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक इस दौरान फैक्ट्री के कई मजदूरों को करंट लगा था.

फिरोजाबाद. फिरोजाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्लास फैक्ट्री से लौट रहे कई मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आ गये. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर की मौत से गुस्साये वहां मौजूद मजदूरों ने जमकर बवाल काटा. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के नजदीक ही बिजली विभाग का दफ्तर है और उसके बाहर ट्रांसफॉर्मर लगा है. इसके नजदीक लगे एक बक्से में करंट उतर आया जिसके चलते ये हादसा हुआ.

घटनाक्रम के मुताबिक रेलवे कॉलोनी फाटक के सामने दक्षिणांचल विद्युत विभाग का ऑफिस है. इससे चंद दूरी पर एक ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है, वहीं, बराबर में लगे बॉक्स के समीप करंट आ रहा था. इसी दौरान फैक्ट्री से काम करके लौट रहे मजदूर सुरेंद्र इसकी चपेट में आ गया. मजदूर की मौत की खबर से काफी संख्या में फैक्ट्री के मजदूर दक्षिणांचल विधुत विभाग के ऑफिस में पहुंच गए और मृतक व्यक्ति को हाथों में उठा कर वहां पहुंच गए. और शव को जमीन पर रख हंगामा करने लगे.

मुआवजे के आश्वासन

मजदूरों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से मजदूर सुरेंद्र की मौत हुई है, इसे मुआवजा मिलना चाहिए. वहीं, हंगामे की खबर से एसडीएम फिरोजाबाद भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले को शांत कराते हुए मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि मौत करंट लगने से हुई है तो इसकी मदद की जाएगी.

अजय नाम के मजदूर ने बताया कि वे अपनी फैक्ट्री से काम बंद करके बाहर निकल कर आए थे, यहां पर खड़े हो गए, तभी करंट लग गया. अजय ने बताया कि यहां गेट तक में करंट आ रहा है.

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बातया की यह फैक्ट्री से काम करके बाहर आए थे. उनके परिजनों का आरोप है कि इनको बिजली का करंट लग गया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है. अगर पोस्टमार्टम में इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से मौत का कारण सामने आता है, तो बिजली विभाग से इन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

भदोही: जानलेवा हमले के जुर्म में एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों को मिली उम्रकैद की सजा

पालघर मामले की सीबीआई जांच के लिये मुखर हुआ अखाड़ा परिषद, पीएम व गृह मंत्री को लिखेगा खत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget