एक्सप्लोरर

पालघर मामले की सीबीआई जांच के लिये मुखर हुआ अखाड़ा परिषद, पीएम व गृह मंत्री को लिखेगा खत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच के आदेश के बाद अब अखाड़ा परिषद ने पालघर मामले की जांच भी सीबीआई से कराने की मांग की है. यही नहीं, परिषद का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है.

प्रयागराज. फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश के बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार अब पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में भी फिर से घिरती नज़र आ रही है. इस मामले में साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग पुरज़ोर तरीके से की है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच का आदेश सिर्फ इस आधार पर दिया क्योंकि महाराष्ट्र पुलिस तथ्यों की अनदेखी कर लीपापोती करने में जुटी हुई थी.

पीएम और गृह मंत्री को लिखा जाएगा खत

उनके मुताबिक़ महराष्ट्र सरकार और वहां की पुलिस ने पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में भी इसी तरह का ढुलमुल रवैया अख्तियार करते हुए लीपापोती की है. साधू संतों को पहले ही महाराष्ट्र की सरकार पर भरोसा नहीं था. सुशांत केस में की गई लीपापोती के बाद अब तो कतई यकीन नहीं रह गया है. ऐसे में अब इस मामले की सीबीआई जांच बेहद ज़रूरी हो गई है. महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि अखाड़ा परिषद इस मामले में जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को खत भेजकर उनसे सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करेगा.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जा सकती है अर्जी!

इतना ही नहीं संतों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी जल्द ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी करेगा. अगर सरकार ने सीबीआई जांच की मांग मंज़ूर नहीं की तो अखाड़ा परिषद खुद ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगा और अदालत से सुशांत सिंह राजपूत की तरह पालघर मामले में भी सीबीआई जांच की मांग करेगा. उनका कहना है कि सुशांत की तरह ही पालघर के साधुओं का सच सामने आना बेहद ज़रूरी हो गया है और यह सच महाराष्ट्र पुलिस कतई सामने नहीं ला सकती.

ये भी पढ़ें.

यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित  

पुश्तैनी कारोबार छोड़ रहे हैं बुनकर, यूपी सरकार दे जरूरी सुविधाएं: अजय कुमार लल्लू

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget