एक्सप्लोरर

Exclusive: आजम खान और अखिलेश यादव के बीच गहराता जा रहा विवाद! इन वजहों से मिल रहे संकेत

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के बीच रिश्तों के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी दोस्ती नहीं रही.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने लखनऊ में समाजवादी युवजन सभा की बैठक कर युवाओं के भरोसे चुनावी मैदान जीतने का ऐलान कर दिया है. आने वाले दिनों में वह पार्टी के अन्य संगठनों की भी बैठक करने वाले हैं.

इन सबके बीच सवाल उठ रहे हैं कि  क्या अखिलेश यादव 2027 का विधान सभा चुनाव अकेले दम पर जीत पाएंगे क्योंकि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़े मुस्लिम नेता और समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान लम्बे समय से सीतापुर जेल में बंद हैं .

सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव और आजम के बीच रिश्ते काफ़ी कड़वाहट भरे हो चुके हैं. यही वजह है की आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम को हरदोई जेल से छूट कर आये लगभग 2 महीने होने वाले हैं लेकिन वह एक बार भी अखिलेश यादव से मिलने तक नहीं गये हैं. न ही यादव परिवार से कोई नेता रामपुर अब्दुल्लाह आजम से मिलने अभी तक पहुंचा है.

मुरादाबाद मंडल के नेताओं ने भी बनाई दूरी?
इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद मंडल के लगभग सभी बड़े मुस्लिम नेताओं ने भी आजम खान के परिवार से दूरी बना ली है. यही वजह है की आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम के जेल से छूट कर आने के बाद से अभी तक रामपुर के सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी हों या संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, या फिर राज्य सभा सांसद जावेद अली, पूर्व मंत्री एंव विधायक कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री एंव सपा विधायक महबूब अली, पूर्व मंत्री एंव सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद और पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन जैसे सभी बड़े मुस्लिम नेता आजम खान के परिवार से दूरी बनाये हुए हैं.

सूत्रों का कहना है कि लोक सभा चुनाव के दौरान टिकट के बंटवारे को लेकर आजम खान और अखिलेश यादव में जो तल्खियां शुरू हुई थीं वह वक़्त के साथ बढ़ती ही जा रही हैं. हालांकि कुन्दरकी विधान सभा उप चुनाव के दौरान 11 नवम्बर 2024 को एक बार अखिलेश यादव आजम खान की पत्नी डॉ तजीन फातिमा से मिलने रामपुर ज़रूर पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद 10 दिसंबर 2024 को आजम खान ने जेल से चिट्ठी भेज कर अपनी नाराज़गी साफ़ कर दी थी.

इसके बाद से बताया जा रहा है की आजम खान और अखिलेश यादव के बीच दूरियां और बढ़ गयी हैं और यही वजह है की 25 फरवरी 2025 को अब्दुल्लाह आजम हरदोई जेल से रिहा हुए और अब दो महीने होने वाले हैं लेकिन वह अभी तक अखिलेश यादव से मिलने तक नहीं गये हैं.

कांग्रेस के साथ आजम खान या बनाएंगे विकल्प?
सूत्रों का कहना है की यही वजह है जो आजम खान के परिवार से सपा के मुस्लिम नेताओं ने भी दूरी बना ली है. लेकिन दूसरी तरफ सूत्रों का दावा है की आजम खान के परिवार से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी लगातार संपर्क में हैं और वह चाहते हैं की अब आजम खान कांग्रेस के साथ आ जाएं.

UPSC Result: योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 9 जिलों के 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

वहीं आज़ाद समाज पार्टी के नेता और नगीना के सांसद चन्द्र शेखर रावण भी अब्दुल्लाह आजम के लगातार संपर्क में हैं और वह चाहते हैं की आजम खान उनको अपना आशीर्वाद दें. इतना ही नहीं आजम परिवार के सामने कई राजनितिक विकल्प खुले हुए हैं लेकिन सवाल यही की क्या इस नाराज़गी के पीछे कोई प्रेशर पालिटिक्स है या फिर यूपी में आजम खान किसी नये राजनितिक गठजोड़ का खेल करने वाले हैं.

फिलहाल आजम खान का परिवार अभी खामोश हैं और वह किसी भी मुद्दे पर मीडिया में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं और इंतज़ार आजम खान के जेल से छूट कर आने का किया जा रहा है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget