एक्सप्लोरर

आजम खान की भैंस के बाद सुर्खियों में आया सांसद रामशंकर कठेरिया का कुत्ता, स्टाफ में मच गया हड़कंप

Etawah News: सपा नेता आजम खान की भैंस के बाद इटावा से सांसद रामशंकर कठेरिया का लेब्राडोर कुत्ता सुर्खियों में आ गया है. 21 जनवरी को उनका ये पेट डॉग अचानक गायब हो गया जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया.

Etawah News: सपा नेता आज़म खान की भैंस खोने का किस्सा तो आपको याद ही होगा जब पूरा प्रशासन उसे ढूंढने में लग गया था. अब आजम की भैंस के बाद इटावा से सांसद रामशंकर कठेरिया का लेब्राडोर कुत्ता सुर्खियों में आ गया है. 21 जनवरी को उनका ये पेट डॉग अचानक गायब हो गया जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया. सांसद के स्टाफ के तो जैसे हाथ पैर ही फूल गए. सोशल मीडिया पर कुत्ते को ढूंढ कर लाने के लिए 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया. 
 
रामशंकर कठेरिया का कुत्ता हुआ गायब
रामशंकर कठेरिया सांसद बनने से पहले आगरा के भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर रहे हैं. अभी भी सांसद विश्वविद्यालय में अवैतनिक अवकाश पर हैं. उनका आवास विश्विद्यालय के खंदारी इलाके में हैं. कठेरिया अक्सर अपने काम के सिलसिले में इटावा में ही रहते हैं इसलिए उनके कुत्ते की देखभाल घर का स्टाफ करता है. सांसद के पास दस महीने का लेब्राडोर डॉग है, जो बीते शुक्रवार को अचानक गायब हो गया. जब ये कुत्ता घर में नहीं मिला तो उनके स्टाफ में हड़कंप मच गया. 
 
स्टाफ के फूले हाथ-पैर
इससे पहले ही कुत्ता गायब होने की खबर राम शंकर कठेरिया तक पहुंचती स्टाफ ने उसे ढूंढने की मुहिम तक चला डाली. सोशल मीडिया पर कुत्ते के गायब होने की जानकारी के साथ ढूंढने वाले के लिए 15 हजार रुपये के इनाम का एलान कर दिया गया. पूरा स्टाफ उसे खोजने में लगा हुआ था. चार दिन बाद उनकी मेहनत काम आई और कुत्ता खुद ही घर वापस आ गया.
 
रामशंकर कठेरिया जानवरों से बेहद प्यार करते हैं इससे पहले भी साल 2016 में उनका पालतू कुत्ता गायब हो गया था जिसके बाद उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया ने बाकायदा तत्कालीन एस पी सिटी सुशील धुले से मिलकर आगरा के ही एक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. तब भी उनका कुत्ता अपने आप ही घर लौट आया था.  
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget