एक्सप्लोरर

खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे

खान एकेडमी की 1 से 15 अक्टूबर की मध्य-माह प्रदर्शन रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 96 प्रतिशत केजीबीवी इस मंच पर पंजीकृत हैं. कुल 80,078 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में खान एकेडमी के माध्यम से छात्राओं को गणित और विज्ञान में कौशल विकसित करने के लिए डिजिटल अभ्यास का अवसर मिल रहा है. 

खान एकेडमी की 1 से 15 अक्टूबर की मध्य-माह प्रदर्शन रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 96 प्रतिशत केजीबीवी इस मंच पर पंजीकृत हैं. कुल 80,078 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 66,996 छात्राओं के अकाउंट सक्रिय हो चुके हैं. वहीं, 30,503 छात्राओं ने निर्धारित मासिक लक्ष्य का कम-से-कम 50 प्रतिशत हासिल किया है. यह पहल छात्राओं में विषयगत समझ, नियमित अभ्यास और सीखने की दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

सहारनपुर, गाजियाबाद और खीरी की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनपदवार प्रदर्शन में सहारनपुर, गाजियाबाद और खीरी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर में 92 प्रतिशत, गाजियाबाद में 89 प्रतिशत और खीरी में 81 प्रतिशत छात्राओं ने मासिक लक्ष्य का कम-से-कम 50 प्रतिशत प्राप्त किया. इन जनपदों की उपलब्धि डिजिटल शिक्षण के प्रभावी उपयोग और छात्राओं को नियमित अभ्यास से जोड़ने के प्रयासों को रेखांकित करती है.

खान एकेडमी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गणित और विज्ञान में दक्ष बनाना है. निर्धारित मासिक लक्ष्य के अनुसार, प्रत्येक छात्रा को दोनों विषयों में कम-से-कम चार-चार कौशलों में दक्षता यानी प्रोफिशिएंट/मास्टर्ड (Proficient/Mastered) स्तर प्राप्त करना है. डिजिटल मंच के माध्यम से छात्राओं को अभ्यास करने और अपनी विषयगत दक्षता विकसित करने का अवसर मिलता है. इससे सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहज और परिणामोन्मुख बनाने में मदद मिलती है.

बालिका शिक्षा को आधुनिक अवसरों से जोड़ने का संकल्प

योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिले. खान एकेडमी जैसे डिजिटल मंच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गणित और विज्ञान में अपनी क्षमताएं निखारने का अवसर प्रदान कर रहे हैं. निरंतर अभ्यास, विद्यालय स्तर पर प्रोत्साहन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्राओं को निर्धारित शिक्षण लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह पहल बालिका शिक्षा को तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सीखने और बेहतर शैक्षिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में प्रदेश के प्रयासों को नई गति देती है.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण संसाधनों के बेहतर अवसर मिलें. खान एकेडमी के माध्यम से गणित और विज्ञान में उनकी दक्षता विकसित करने की पहल बालिका सशक्तीकरण को नई दिशा देती है.

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि खान एकेडमी के माध्यम से छात्राओं को गणित और विज्ञान के कौशल विकसित करने के लिए डिजिटल अभ्यास का अवसर मिल रहा है. हमारा प्रयास है कि विद्यालयों में इस मंच का प्रभावी उपयोग हो और अधिकाधिक छात्राएं निर्धारित शिक्षण लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार
कांग्रेस का पीलीभीत सदर में 13150 नाम बदलने का दावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिखाई तस्वीर
कांग्रेस का पीलीभीत सदर में 13150 नाम बदलने का दावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिखाई तस्वीर
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
सिद्धार्थनगर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
सिद्धार्थनगर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget