एक्सप्लोरर

नौवीं कक्षा में पढ़ाई करेंगे 8 साल के आदित्य, यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने दी अनुमति

आदित्य की उम्र महज आठ साल की है लेकिन वह अब सीधे कक्षा नौ में दाखिला लेने जा रहा है। उनकी प्रतिभा को देखते हुये शासन ने उन्हें स्कूल में प्रवेश के लिये विशेष अनुमति दी है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। राजधानी लखनऊ के 8 वर्षीय राष्ट्रम आदित्य की प्रतिभा उनसे एक कदम आगे चल रही है। 8 साल के आदित्य को यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक कॉलेज में अब सीधे कक्षा नौ में प्रवेश मिलने जा रहा है। यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने हाईस्कूल की जगह कक्षा नौ में प्रवेश देने की अनुमति दी है।

लखनऊ के एल्डिको उद्यान-टू रक्षाखंड रायबरेली रोड निवासी पवन कुमार आचार्य का दावा है कि उनका 8 वर्ष पूरा करने वाला बेटा राष्ट्रम आदित्य मेधावी छात्र है। उसने प्राथमिक शिक्षा किसी विद्यालय में नहीं ली है, बल्कि उसकी घर पर ही ऐसी पढ़ाई कराई गई है कि वह सीधे हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हो सकता है। पवन आचार्य ने यह आवेदन पिछले वर्ष अक्टूबर 2018 में किया था।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने इस मामले को यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के पास भेजा। यूपी बोर्ड में प्रावधान है कि हाईस्कूल या फिर इंटर की परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकते हैं, जिनका कक्षा 9 व 11 में पहले पंजीकरण हो। हाईस्कूल के विद्यार्थी की उम्र 14 वर्ष होना अनिवार्य है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य के पिता को शासन के आदेश से अवगत कराया गया है।

नौवीं कक्षा में पढ़ाई करेंगे 8 साल के आदित्य, यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने दी अनुमति

पवन आचार्य ने अक्टूबर 2018 में पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र भेजा था। उसमें कहा गया था कि आदित्य की जन्म तारीख 17 अक्टूबर, 2010 है। वह आठ वर्ष का है और 2019 की हाईस्कूल की परीक्षा देना चाहता है। यूपी बोर्ड इसके पहले आठ वर्ष की सुषमा वर्मा व सात वर्ष की नैना जायसवाल को सीधे हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे चुका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget