एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के पांच मेडिकल संस्थानों में जल्द लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

E Office System: नई व्यवस्था लागू होने से फाइलों और पत्रावलियों को तलाश करना आसान होने के साथ कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी. सचिवालय की तर्ज पर ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के पांच अस्पतालों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने जा रही है. कवायद का मकसद ऑफिस के सभी पत्र, पत्रावली, फाइल का डिजिटलाइजेशन करना है. ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से फाइलों और पत्रावलियों को तलाश करना आसान होने के साथ कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी. फाइलों को खोजने में लगनेवाले समय की बचत होगी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पांच अस्पतालों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए धनराशि देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि पारदर्शिता लाने के लिए सचिवालय की तर्ज पर प्रदेश के पांच मेडिकल संस्थानों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी.

पांच अस्पतालों में ई-ऑफिस प्रणाली होगी लागू

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार की तरफ से 7134. 90 लाख रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है. प्रथम चरण में संजय गांधी पीजीआई, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, केजीएमयू, कल्याण सिंह अतिविशिष्ठ कैंसर संस्थान और कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नई व्यवस्था लागू की जायेगी. पहली किश्त के रूप में 188.44 लाख की धनराशि जारी किए जाने का निर्देश दे दिया गया है. कार्यदायी संस्था यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन को जल्द से जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी गई है.

अभी सचिवालय में मिल रहा है सुविधा का लाभ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ई-ऑफिस एक डिजिटल वर्क प्लेस सॉल्यूशन है. ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने की दिशा में कवायद तेज कर दी गई है. शुरुआत प्रदेश के पांच अस्पतालों से की जा रही है. प्रयोग सफल रहने पर व्यवस्था को दूसरे मेडिकल संस्थानों मेंलागू किया जायेगा. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी कामकाज को बढ़ावा मिलेगा. फिलहाल सिर्फ सचिवालय में ई-ऑफिस प्रणाली की सुविधा लागू है. ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से फाइलों के गायब होने की आशंका भी कम हो जायेगी.  

UP Cabinet Meeting: अयोध्या में दीपोत्सव से पहले 9 नवंबर को योगी कैबिनेट की बैठक, जानें किन प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget