एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code को लेकर BJP पर भड़के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क, कहा- 'देश के हालात और बिगड़ जाएंगे...'

Dr Shafiqur Rahman Burq News: यूपी के संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने यूनीफॉर्म सिविल कोड को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी 2024 को लेकर डरी हुई है.

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता (UCC) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयान के बाद देशभर में एक बार फिर नए सिरे से इस पर चर्चा शुरू हो गई है. जिसे लेकर यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है. उन्होंने इसे 2024 के लिए भाजपा का ड्रामा बता दिया है. सपा सांसद ने कहा, भाजपा 2024 के चुनाव को लेकर घबराई हुई है और इसके ज़रिये वह हिन्दू-मुस्लिम और दूसरे धर्मों के लोगों के बीच दूरियां पैदा कर वोटों का धुर्वीकरण करने की कोशिश कर रही है ताकि इन्हें धर्म के नाम पर वोट मिल जाएं, लेकिन इससे लोगो के बीच मतभेद बढ़ेंगे और देश के हालात बिगड़ेंगे.

सपा सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान जल रहा है, जगह जगह झगड़े हो रहे हैं. मणिपुर और उत्तराखंड में क्या हो रहा है, मुसलमानों को धमकियां मिल रही हैं कि यहां से चले जाओ तो क्या ये देश किसी के बाप का है? सपा सांसद ने सीएम योगी के अवैध धर्मांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश वाले बयान पर कहा, ये सब मुसलमानों को फंसाने और उनके साथ ज़ुल्म ज्यादती करने के लिए किया जा रहा है. मुसलमान अपने धार्मिक मामलो में दखल बर्दाश्त नहीं करेगा. अगर सामान नागरिक संहिता को लाया जाता है तो वो उसका संसद के अंदर और बाहर विरोध करेंगे. बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायवती से अपील की कि बसपा भी विपक्ष के गठबंधन में शामिल होकर मजबूती दें ताकि 2024 में भाजपा को हराने में आसानी हो.    

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कही ये बात

सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, भाजपा धार्मिक मामलों को राजनितिक रूप देना चाह रही है, जबकि हर धर्म का व्यक्ति अपने धर्म के मुताबिक अपनी जिन्दगी गुजारना चाहता है. मुसलमान होने के नाते मै अपने मुस्लिम धर्म के मुताबिक अपनी ज़िन्दगी गुज़ारता हूं और गुजारता रहूंगा, हम मुसलमान होने के नाते अपने शादी निकाह और दूसरे काम अपने धर्म के मुताबिक ही करेंगे. इनके बदलने से हम उन्हें बदलना नहीं चाहेंगे और न कोई अन्य धर्म का व्यक्ति उसे बदलना चाहेगा. 

सपा सांसद ने कहा, ये जो समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लाना चाहते हैं यह चलने वाला नहीं है. इससे और दूरियां पैदा होंगी, देश में आपस में मतभेद बढ़ेंगे और हालत बिगड़ेंगे. देश आज कहां जा रहा है, आज टमाटर 100 रूपये किलो बिक रहा है. ऐसे में लोग कैसे ज़िन्दगी गुजारेंगे. पढ़े-लिखे नौजवान बेरोज़गार सड़कों पर घूम रहे हैं और भुखमरी है. इन्हें इसकी फ़िक्र नहीं है इन्हें सिर्फ 2024 के चुनाव की फ़िक्र होने लगी है इसलिए यह धुर्वीकरण करने वाले मुद्दे लाना चाहते हैं जिससे इन्हें धर्म के नाम पर वोट मिल जाये.   

आम आदमी पार्टी के समर्थन पर ये कहा

डॉ बर्क ने आम आदमी पार्टी के सामान नागरिक संहिता का समर्थन करने पर कहा इससे विपक्ष के गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह धार्मिक मामला है. राजनीति और धर्म दोनों अलग अलग मामले हैं. हर आदमी अपने धर्म के मुताबिक ज़िन्दगी गुज़ारना चाहता है. अवैध धर्मांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश वाले सीएम योगी के बयान पर उन्होंने कहा कि देश तो वो चला रहे हैं, वो देखें कि सच्चाई क्या है, लेकिन मुसलमानों को फंसाने और उनके साथ ज़ुल्म ज्यादती करने के लिए यह सब कुछ धंधे किए जा रहे हैं. 

पूरे विपक्ष से एकजुट होने की अपील
पटना में विपक्ष के नेताओं की मीटिंग में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी को न बुलाये जाने पर सपा सांसद ने कहा की भाजपा को हटाने के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना चाहिए और उन्हें उम्मीद है की इसमें कामयाबी मिलेगी. सपा सांसद ने बसपा सुप्रीमो मायवती से अपील की कि बसपा भी विपक्ष के गठबंधन में शामिल हो कर मजबूती दें ताकि 2024 में भाजपा को हराने में आसानी हो. सपा सांसद ने कहा की विपक्ष एकजुट हो रहा है और आने वाले दिनों में इसकी रणनीति भी तय हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP News: किसानों से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी बोले- 'खुशहाल किसान ही नए भारत की पहचान'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget