एक्सप्लोरर

नोएडा: तेजी से सुधर रहे हालात, 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित किया, हॉटस्पॉट में औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी की अनुमति नहीं

नोएडा में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े हैं। लेकिन प्रशासन इससे निपटने के लिये मुस्तैदी से जुटा है। जिले के डीएम ने कहा कि हालात सुधरे हैं...59 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं

नोएडा, बलराम पांडे। गौतमबुद्ध नगर में अब तक कोरोना पॉजिटिव 112 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 59 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। 53 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। जिले में अभी 40 स्थानों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन, हालात में सुधार के बाद इनमें कुछ परिवर्तन किए गए हैं। जिले के डीएम सुहास एल वाई ने बताया कि शहर में फिलहाल सिर्फ 17 स्थानों को ही रेड और 13 को ऑरेंज जोन में रखा गया है। जबकि 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय और शासन के आदेश के अनुसार स्थानीय परिस्थिति में किसी भी औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में परिस्थिति बदलने पर निर्णय लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिले में हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। इसलिए 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित किया गया है। फिलहाल सिर्फ 17 स्थानों को रेड और 13 को ऑरेंज जोन में रखा गया है।

इसके अलावा डीएम ने जानकारी देते हुये कहा कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाता है। जिन स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, उन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीमें सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही हैं। डीएम ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही पहले 2 घंटे में उन्हें क्वारंटीन किया जाता है।

यही नहीं दो घंटे बाद उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उन्हें भी क्वारंटीन किया जाता है। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगाई गई है। सभी टीमें एंबुलेंस और पीपीई किट के साथ 24 घंटे तैयार रहती है। सूचना मिलते ही टीम रवाना हो जाती हैं। डीएम ने बताया कि यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या ज्यादा है। शक्ति से हमेशा एक साथ मिलकर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीजफायर कंपनी के 48 मामले कोरोना से जुड़े हैं। वे जिन-जिन लोगों के संपर्क में थे, उन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'मुस्लिम वोटों से BJP समर्थक को राज्यसभा...', AIMIM नेता का अखिलेश पर हमला
'मुस्लिम वोटों से BJP समर्थक को राज्यसभा...', AIMIM नेता का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget