एक्सप्लोरर

Padma Award 2023: मुलायम सिंह यादव को लेकर डिंपल यादव ने मोदी सरकार के सामने रख दी नई मांग, जानें क्या कहा?

Padma Award 2023: मोदी सरकार ने दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया है. लेकिन डिंपल यादव इसे लेकर खुश नहीं हैं.

Mulayam Singh Yadav Padma Award 2023: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने आज इटावा सैफई (Saifai) में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जहां उन्होंने सैफई में नेताजी की समाधि के पास लगे 158 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) का शुभकामनाएं दी. इस दौरान मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने पर भी बहू डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी. 

डिंपल यादव ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि के पास लगे 158 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया. इसके बाद उन्होंने देश एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. पत्रकारों ने जब उनसे दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने पर सवाल किया तो वो इस बात से असहमत नजर आईं. डिंपल यादव ने कहा कि "जिस तरह नेताजी का कद था, उससे उन्हें पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था. मेरा सरकार से अनुरोध है कि नेताजी को भारत रत्न दिया जाए." 

डिंपल यादव ने सरकार के सामने रखी नई मांग

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेताजी की समाधि पर पहुंचे सैफई वासियों ने भारत सरकार द्वारा नेताजी को पद्म विभूषण पुरस्कार देने पर धन्यवाद दिया, लेकिन इसके साथ ही उन्हें भारत रत्न देने की भी मांग कर डाली. उनके समर्थकों ने कहा कि सैफई वासियों ने कहां कि नेताजी ने हमेशा देश के किसानों जवानों बेरोजगारों के लिए काम किया है इसलिए उन्हें देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था.

चीन मुद्दे को लेकर की ये मांग

एबीपी गंगा से बात करते हुए डिंपल यादव ने चीन मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह नेताजी संसद में चीन मुद्दे पर बात करते रहे वही हम सब सांसद भी चाहते हैं कि इस सत्र में चीन मुद्दे पर बात हो, लेकिन सरकार ने बात नही की. इसलिए सरकार को चाहिए कि पारदर्शिता दिखाते हुए इस चीन के मुद्दे पर सारे तथ्यों के साथ बात करे. डिंपल यादव की इसी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा के मीडिया हैंडल से भी ऐसा ही ट्वीट किया गया. जिसमें कहा कि "नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि हम तभी दे सकते हैं जब चीन से अपना समस्त भू भाग वापिस ले लें.''

ये भी पढ़ें- Watch: बांदा में विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा, देखिए वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget