एक्सप्लोरर

'अल्लाह के बंदे, सलात, मुतक्की...' धर्मांतरण के लिए होता था इन कोड वर्ड का इस्तेमाल, जानें मतलब

यूपी धर्मांतरण मामले में अहम खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि धर्मांतरण के लिए खास कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था. अभी तक सात कोडवर्ड सामने आए हैं.

लखनऊ. यूपी धर्मांतरण मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. यूपी एटीएस की जांच में अब एक और अहम खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, धर्मांतरण के लिए कई कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था. अभी तक सात कोड वर्ड सामने आए हैं. कहा जा रहा है कि धर्मांतरण करने वाले लोग इन कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे. इन सात कोड वर्ड में 6 को डिकोड कर लिया गया है. जबकि एक कोड वर्ड को डिकोड करने की कोशिश की जा रही है.

हम आपको वो कोड वर्ड बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया जाता था. साथ ही हम इन कोड वर्ड का मतलब भी आपको बताएंगे. ये कोड वर्ड हैं.

1. रिवर्ट बैक टू इस्लाम प्रोग्राम (धर्म परिवर्तन)
2. मुतक्की (हक और सच की तलाश)
3. सलात (नमाज)
4. रहमत (विदेश से आने वाला फंड)
5. अल्लाह के बंदे (सोशल मीडिया पर वीडियो को लाइक करने वाला)
6. मोबाइल नंबर, जन्मतिथि (धर्म परिवर्तन का नाम)
7. कौम का कलंक इसे डिकोड किया जाना बाकी है.

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार
धर्मांतरण मामले में एटीएस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एटीएस ने सोमवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने कहा कि 20 जून को काजी जहांगीर और उमर गौतम को धर्म परिवर्तन कराकर देश में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों से पूछताछ में इरफान शेख, मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान तथा राहुल भोला के नाम सामने आए थे.

बयान के मुताबिक इन लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इन लोगों के कब्जे से धर्मांतरण से संबंधित दस्तावेज, विभिन्न बैंकों की चेक बुक और पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद ट्रिपल मर्डर केस में आज पुलिस करेगी बड़ा खुलासा, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget