एक्सप्लोरर

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए.

फिरोजाबाद. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार तड़के हुए एक हादसे में यहां पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा तीन लोग घायल भी हुए हैं. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा दो गंभीर रूप से घायल और एक मामूली घायल हुआ है.

खराबी के चलते रुकी थी बस
खबर के मुताबिक, भीषण सड़क हादसा एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 62 थाना नगला खंगार इलाके में हुआ है. बताया जा रहा है कि आगरा से बिहार जा रही निजी बस में तकनीकी खामी के चलते दिक्कत आ गई थी. चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया था. चालक बस को चेक कर ही रहा था कि इतने में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर में ट्रक चालक और परिचालक व बस के चालक के अलावा दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा में भर्ती किया गया है. सभी मृतकों के शवों को फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम गृह में लाया गया है. पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

चारधाम यात्रा: HC की रोक के बावजूद उत्तराखंड सरकार की नई गाइडलाइंस, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

क्या आप नोएडा में रहते हैं और आज लगना है कोविशील्ड का डोज? सेंटर जाने से पहले पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget