एक्सप्लोरर

कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन गिरने से युवक की मौत, गांववालों का फूटा गुस्सा

कुशीनगर में बारिश के कारण प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन गिरने से 14 वर्षीय दीपक की मौत हो गई. युवक की मौत पर गांववालों ने उसके शव को रखकर विरोध किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले में अधिकारियों की लापरवाही से एक मासूम की जान चली गई. आंधी और बारिश से बचने के लिए 14 साल का लड़का स्कूल के जर्जर भवन में छिप गया था. तेज बारिश में स्कूल का जर्जर भवन ढह गया, जिसमें दब कर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. मलबे में दबे मासूम को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई है. काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मासूम के शव को बाहर निकाला जा सका.

ग्रामीणों का आरोप

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. ग्रामीणों का आरोप है कि कई सालों से स्कूल का पुराना जर्जर भवन परिसर में खड़ा था, लेकिन अधिकारी उस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे. उनका कहना है कि स्कूल परिसर में खड़े इस जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर विभागीय अधिकारियों से की बाहर गुहार लगा चुके थे, लेकिन अधिकारियों ने इसपर गौर नहीं किया. इस कारण आज एक मासूम की मौत हो गई.

Khushinagar-death1

लड़के के शव को रखकर गांववालों का विरोध

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने लड़के का शव रखकर विरोध शुरू कर दिया. एसडीएम सदर और सीओ के मनाने के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने गांववालों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारी अब जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

 14 वर्षीय पुत्र दीपक की मौत

बता दें कि ये घटना कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव की है. जहां गांव के निवासी तिलक गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र दीपक बच्चों के साथ गांव में ही खेल रहा था. तभी अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वो अपने दोस्तों के साथ पुराने प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन में घुस गया. इसी बीच भवन ढह गया और उसके मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई. जैसे ही इसकी जानकारी गांववालों को हुई, सभी घटनास्थल पर पहुंच गए. जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. जहां उन्होंने गांववालों के विरोध का सामना करना पड़ा.

Khushinagar-death2

उपजिलाधिकारी का बयान

उपजिलाधिकारी सदर रामकेश यादव ने बताया कि जांच कर दोषियों खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.  सीओ कसया नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि दोपहर (रविवार) को बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान स्कूल का पुराना जर्जर भवन ढह गया, जिसमें दबकर दीपक नाम के लड़के की मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

बांदा: दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव, जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget