एक्सप्लोरर

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

बॉलीवुड में कई ऐसे स‍ितारे हैं जो रीजनल स‍िनेमा में भी अपनी पहचान बना चुके है या यू कहे की रीजनल फिल्मों में अपना दबदबा रख चुके हैं। उनकी हिंदी फ‍िल्‍में जितनी हिट हैं, उतनी ही रीजनल फ‍िल्‍में भी हिट रह चुकी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा।  बॉलीवुड को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मानने वाले ये स्टार्स रीजनल सिनेमा में अपना लक अजमा चुके हैं और कुछ स्टार्स को तो आप तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी देख भी चुके होंगे और कुछ को आपने भोजपुरी, पंजाबी, हिंदी और मराठी फिल्मों में देखा होगा। यहां जान‍िए उन स‍ितारों के बारे में ज‍िन्‍होंने कई भाषा की फिल्मों में काम किया है।

श्रद्धा कपूर

सबसे पहले हम बात करेंगे श्रद्धा कपूर की, जिन्होने हाल ही में एक ब्लॉकबास्टर फिल्म दी है। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है, और ये अभिनेत्री दक्षिण फिल्म में भी अपनी पहचान बना रही है।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

एक विलेन, एबीसीडी 2, आशिकी 2, बागी, स्त्री और कई फिल्मों के लिए जानी जाने वाली श्रद्धा ने सुजित के निर्देशन वाली फिल्म साहो के साथ दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। श्रद्धा ने इस फिल्म में पहली बार दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास के साथ काम किया है।

नील नितिन मुकेश

वहीं बात करें जॉनी गद्दार यानि की नील नितिन मुकेश की तो वो न्यूयॉर्क और डेविड जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है। नील नितिन मुकेश ने साल 2014 में तमिल इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था और उस फिल्म का नाम है कथ्थी।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

इस फिल्म में नील नितिन मुकेश खलनायक के रूप में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को ए आर मुरादादॉस ने निर्देशित की थी, जो साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक तमिल फिल्म थी।

जिमी शिरगिल

जिमी शिरगिल ने 2005 में मनमोहन सिंह की यारां नाल बहारां के साथ पंजाबी फ़िल्मों में अभिनय करना शुरू किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म धरती ने जो 2011 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने साउथ की तीन फिल्मों में कैमियो अपीयरेंस किया है। वो कन्नड़ फिल्म 'अमृतधारा' (2005) और तेलुगु फिल्म 'अमृत वर्षा' (2006) में खुद के रूप में दिखाई दिए थे। उन्होंने अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले 2014 में बनी फिल्म अक्किनेनी नागार्जुन द्वारा निर्मित फिल्म 'मनम' में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

आने वाली तेलुगू फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में बिग बी गोसाई वेंकन्ना नाम का एक किरदार निभाएंगे।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने 2014 में एक्शन फिल्म 'लाई सारी' से मराठी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 2014 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में से एक थी। रितेश को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार और प्रशंसा भी मिली थी।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

ऐसा माना जा रहे है की एक फिल्म में सलमान खान, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा एक साथ फिल्म कर सकते है।

श्रेयस तलपड़े

श्रेयस तलपड़े ने मराठी फिल्म उद्योग के पहले महानायक 'बागी' के साथ आठ साल बाद मराठी सिनेमा में वापसी की। 'पुणे 52' की प्रसिद्धि निखिल महाजन द्वारा निर्देशित श्रेयस ने फिल्म में दशकीय भूमिका निभाई थी।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

श्रेयस ने 'सनई चौघड़े' (2008) के बाद अपने दूसरे होम प्रोडक्शन की हंसी दंगल 'पोस्टर ब्वायज' (2014) में भी अभिनय किया था। उन्होंने 2006 में आई फ़िल्म 'आ शापथ' में भी काम किया है।

अनिल कपूर

हम सभी जानते हैं कि 'झक्कास' बॉलीवुड एक्टर हॉलीवुड के पहचान हैं, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि अनिल कपूर ने 1980 में 'वामसा व्रुकम' में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में तेलुगु की शुरुआत की थी।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

1983 और 1997 में मलयालम फिल्म 'चंद्रलेखा' में कैमियो किया था, उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनु पल्लवी' में भी काम किया है।

नाना पाटेकर

नाना पाटेकर ने तमिल सिनेमा में भी अपनी शुरुआत की थी। फिल्म 2008 में आई 'बोम्मलट्टम' में उन्होंने एक फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाई और उनके प्रदर्शन के लिए उनको सराहना भी मिली। उन्होंने कई मराठी फ़िल्मों में काम किया है, जैसे कि पाक पकाक 2005, देओल 2005, नटसम्राट 2016।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक मराठी फिल्म से की थी।

 जैकी श्रॉफ

1990 के दशक में हिंदी फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं से दूर जाने के बाद जैकी श्रॉफ दक्षिण फिल्मों में दिखाई देने लगे थे। 2006 में आई हिंदी फिल्म सरफरोश का तेलुगु रीमेक बना था। जिसमें जैकी श्रॉफ ने किरदार निभाया था।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कई तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों से की थी।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने जनवरी 2015 तक 4 दक्षिण फिल्मों में काम किया है। 'कक्काकुइल' जो 2001 में आई थी।  दूसरी किलुकिलुकम जो 2006 में रिलीज हुई थी।

जानें, किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीजनल सिनेमा में भी किया काम, यहां भी चमके सितारे

तीसरी और चौथी कालीमन्नु और बी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: रेप के मामले में फरार ई-रिक्शा चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अलीगढ़: रेप के मामले में फरार ई-रिक्शा चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ghaziabad News: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Champat Rai News: अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
Mahoba News: महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget