एक्सप्लोरर

धर्मेंद्र यादव ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा देने की मांग की, कहा- 'भय का माहौल'

समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह कोई आकस्मिक हमला नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित था. इसके बाद हमलावरों को पूरी तरह से छोड़ दिया गया और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

UP News: राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. करणी सेना इसका पुरजोर विरोध कर रही है. इसी बीच, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को सुमन को सुरक्षा देने की मांग की. रामजीलाल सुमन ने मौजूदा संसद सत्र के दौरान राणा सांगा को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिस पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई थी. 

वहीं, करणी सेना ने सपा सांसद से माफी की मांग की है. राणा सांगा पर सपा सांसद का बयान और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन का मामला तूल पकड़ चुका है. धर्मेंद्र यादव ने कहा, "उन्हें (रामजीलाल सुमन को) सुरक्षा मिलनी चाहिए. कुछ असामाजिक लोगों ने चुनौती देकर उनके घर पर हमला बोला है. दुर्भाग्य की बात है कि जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में मौजूद थे."

सपा सांसद ने कहा, 'उनकी मौजूदगी में और चुनौती देकर हमला हुआ. यह कोई आकस्मिक हमला नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित था. इसके बाद हमलावरों को पूरी तरह से छोड़ दिया गया और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दलित, मुसलमान और पिछड़ों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत क्या है.'

यूपी में चाय को लेकर BJP विधायक और ADO पंचायत की तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री तक जाएगा मामला?

हमें नहीं दी गई अनुमति- सांसद 
उन्होंने कहा, "हमने लोकसभा में रामजीलाल सुमन के मामले को उठाने की कोशिश की, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई और हमारी बातों को बीच में रोक दिया गया. सरकार प्रदेश में भय का माहौल बनाना चाहती है, उनके कुछ राजनीतिक एजेंडे हैं."

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की आगामी साइकिल यात्रा पर धर्मेंद्र यादव ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि अखिलेश यादव एक बार फिर प्रदेश में साइकिल यात्रा पर निकलेंगे. साइकिल न सिर्फ समाजवादियों, बल्कि हर गरीब, कमजोर और बेसहारा लोगों की सवारी है. समाज के लोगों ने हमेशा साइकिल को समर्थन और सहयोग दिया है. हमें उम्मीद है कि 2027 में भी लोग साइकिल को सहयोग देंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget