एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: विश्वविद्यालय में थे कभी करीबी मित्र, दुश्मन बन बैठे बाहुबली नेता आज चुनावी मैदान में आमने-सामने

पूर्व सांसद धनजंय सिंह और पूर्व विधायक अभय सिंह एक ही विश्वविद्यालय से पढ़े हुए है. लेकिन दोनों में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर दुश्मनी शुरू हुई थी. आज दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे है.

Lok Sabha Election 2024: बीते दशक में पूर्वांचल की धरती ऐसे कई आपराधिक घटनाओं की गवाह बनी है. जो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि राजनीतिक वर्चस्व, ठेकेदारी व अन्य  व्यवसायिक क्षेत्र ने करीबी मित्रों को भी एक दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया. पूर्वांचल में इन दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान विधायक अभय सिंह के बयान की काफी चर्चा है. जिन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि यह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. हालांकि यह बेहद दिलचस्प है कि दशकों से एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे धनंजय सिंह और अभय सिंह एक समय विश्वविद्यालय में करीबी मित्र हुआ करते थे.

 पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि 90 के दशक में खासतौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय का शिक्षा के साथ-साथ छात्र संघ की राजनीति में भी बोलबाला था. खासतौर पर यहां से निकलने वाले छात्र नेताओं द्वारा सियासी दल और ठेकेदारी को चुनकर ही अपना दबदबा कायम किया जाता था. इसी समय अभय सिंह और धनंजय सिंह भी लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे और छात्र संघ की राजनीति में सक्रिय थे. 

जौनपुर में अभय और धनंजय आमने-सामने 
वर्तमान समय में कानूनी कार्यवाही के बीच जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी बसपा के सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. वहीं दो बार से विधायक रहे अभय सिंह जौनपुर के लिए समाजवादी पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखाकर बीजेपी के कृपाशंकर सिंह के पक्ष में समर्थन करते देखे जा रहे हैं. इसी बीच अभय सिंह का एक बयान काफी सुर्खियों में है. जब धनंजय सिंह को अभय सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताते हुए सबसे बड़ा डॉन बताया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जौनपुर की सीट पर इन दोनों बाहुबली छवि वाले नेताओं में से किसको जनता का समर्थन प्राप्त होता है.

 ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर शुरु हुई थी दुश्मनी
वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह बताते है कि लखनऊ विश्वविद्यालय से ही धनंजय सिंह और अभय सिंह एक दूसरे के करीबी मित्र रहें. ठेकेदारी में ही अपने-अपने दबदबे को लेकर यह दोनों एक दूसरे के खिलाफ हो गए. इस दौरान ऐसी कई अपराधी घटनाएं भी धनंजय सिंह और अभय सिंह के करीबियों से जुड़ी हुई है. जिन्होंने सीधे तौर पर इन दोनों को एक दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया. हालांकि इसी बीच 2002 में धनंजय सिंह विधायक चुने जाते हैं जबकि राजनीति में अभय सिंह को अभी सफलता नहीं मिलती है.  

इसके बाद से ही यह दोनों एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. इसी बीच राजनीतिक प्रभाव मिलने के बाद जहां धनंजय सिंह ने अपना वर्चस्व अलग-अलग गुट के साथ बढ़ाया वहीं ठेकेदारी के साथ ही अभय सिंह के मुख्तार गैंग से जुड़ने के भी तथ्य सामने आए.

ये भी पढ़ें: एटा जेल में सजायाफ्ता कैदी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget