एक्सप्लोरर

अयोध्या: रामनगरी में लौटी रौनक, मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी लाइन

अयोध्या में कोरोना के एक्टिव मामले कम होने के बाद कर्फ्यू से राहत दी गई है. लिहाजा जिले के मंदिरों को फिर दर्शन को लिए खोल दिया गया है. मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

अयोध्या. कोरोना कर्फ्यू से प्रदेश के जिन जिलों में राहत मिली है उनमें राम नगरी अयोध्या भी शामिल है. कर्फ्यू से राहत मिलने के बात रामनगरी में रौनक लौट आई है. आज से अयोध्या में सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं. हालांकि एक बार में केवल पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में दर्शन की इजाजत होगी. 

हनुमानगढ़ी में भक्तों की भीड़
कई दिनों बाद खुले हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. ज्येष्ठ मंगल का दिन होने के कारण सबसे अधिक भीड़ हनुमानगढ़ी में दिखाई पड़ रही है. कोरोना के कारण रामनवमी के पहले ही मंदिरों के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद करा दिए गए थे. बाद में कोरोना कर्फ्यू के दरमियान अयोध्या के सभी प्रमुख बाजार भी बंद हो गए थे. एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू में ढील दिए जाने के साथ राम नगरी की रौनक वापस लौटनी शुरू हो गई है.

अयोध्या: रामनगरी में लौटी रौनक, मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी लाइन

महीनों बाद अयोध्या के बाजार खुले तो लोग खरीदारी करने निकलने लगे. मंदिरों में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर कोरोना वायरस के नाश की प्रार्थना की है. हनुमानगढ़ी के प्रधान पुजारी और महंत राजू दास ने भी अयोध्या पहुंच रहे सभी राम भक्तों से अपील की है कि वह किसी भी धर्म और संप्रदाय के हो, लेकिन कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करे.

पांच हजार भक्तों ने किये दर्शन
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी कि मंदिर खुले और अपना दुखड़ा भगवान को सुना सके. भगवान को अपनी परेशानी सुनाने के लिए सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते सभी को दर्शन कराए जा रहे हैं. मंदिर प्रशासन की तरफ से निर्णय लिया गया है कि प्रसाद, माला नहीं चढ़ाई जाएगी. सुबह से अभी तक लगभग 5 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन पूजन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ की अपील- सरकार दे रही है लॉकडाउन के बीच कई छूट, जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें

UP: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए BJP ने कसी कमर, कोरोना पीड़ितों की मदद में तेज करेगी अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget