एक्सप्लोरर

बरेली: प्रेग्नेंट होने के बावजूद कोविड मरीजों की सेवा में लगी ये नर्स, संक्रमित होने के बाद भी नहीं मानी हार

बरेली के कोविड अस्पताल में नर्स रीता सचान 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं. कोविड मरीजों की देखभाल करते हुए वो खुद संक्रमित हो गई. इसके बावजूद वो मरीजों की सेवा में लगी हैं.

बरेली. स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना मरीजों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं. मरीजों की जान बचाने के लिए ये लोग खुद की जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं. बरेली के कोविड अस्पताल की एक नर्स भी कुछ ऐसा कर मिसाल पेश कर रही है. 

नर्स रीता सचान 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं. इसके बावजूद वो कोविड मरीजों के सेवा में लगी रही. इस दौरान जब वो खुद कोरोना पॉजिटिव हुई तब भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा. अब वो हॉस्टल में रहकर हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स को रिसीव कर रही हैं.

कोविड अस्पताल में नर्स हैं रीता सचान
रीता सचान 300 बेड के सरकारी कोविड अस्पताल में तैनात हैं. कोविड मरीजों के बीच ड्यूटी के दौरान उन्हें 8 मई को बुखार आया था. उन्होंने जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव निकली. जिसके बाद वो हॉस्टल में ही आइसोलेट हो गई और अपने पति के साथ रह रही हैं. उन्हें प्रेग्नेंट होने की वजह से कोविड हेल्प डेस्क पर लगा दिया गया है जहां पर मरीजों के तीमारदारों को वो अटेंड करती हैं और हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले फोन भी अटेंड करती हैं. हेल्पडेस्क से पहले वो कोविड मरीजों का इलाज करती थी, लेकिन जब प्रेगनेंसी की वजह से उन्हें चलने फिरने में थोड़ी दिक्कत हुई तो उन्हें कोविड हेल्पडेस्क की जिम्मेदारी दी दी गई.

वो कहती हैं, "कोविड मरीज के साथ कोई भी तीमारदार नही रह सकता. ऐसे में मरीज को अच्छे से ट्रीटमेंट देना हमारी जिम्मेदारी बनती है. हम सभी मरीजों को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा करते हैं. जब से मुझे कोरोना हुआ है तब से हेल्पलाइन का नंबर मेरे पास ही है. दिनभर में 30-35 कॉल आ जाती हैं. हम सभी तीमारदारों को मरीजों की जानकारी देते हैं.

अधिकारी भी करते हैं तारीफ
वहीं कोविड चिकित्सालय के सीएमएस डॉ वागीश वैश्य रीता की तारीफ करते नहीं थकते. वो बताते हैं, "रीता सचान बहुत ही मेहनती हैं और उन्हें हमने कोविड हेल्पडेस्क पर लगा रखा है. इसके अलावा हमारे हॉस्पिटल की और भी नर्स बहुत अच्छा काम कर रही हैं." उन्होंने रीता को नर्स डे की शुभकामनाएं भी दी और फोन करके उनका हालचाल जाना.

ये भी पढ़ें:

फिरोजाबाद में खबर का असर, लखनऊ, प्रयागराज और आगरा भेजे गए धूल फांक रहे वेंटिलेटर

उन्नाव: अब गंगा नदी के पास रेत में दफन मिले कई शव, जांच में जुटा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget