एक्सप्लोरर

अबू आजमी के विवादित बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- सपा में औरंगजेब की आत्मा घुस गई

Abu Azmi News: सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया सामने आई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की मानसिकता को देश विरोधी बताया है.

Abu Azmi Statement on Aurangzeb: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के द्वारा मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद से देश में सियासत गर्माती जा रही है. अब इस मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की मानसिकता को देश विरोधी करार दिया है.

सपा नेता के औरंगजेब वाले बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'समाजवादी पार्टी की मानसिकता हमेशा से ही देश विरोधी रही है. इन संरक्षण में तमाम देश विरोधी ताकतें पनपने के साथ फलती-फूलती है. अबू आजमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जिस तरह से मुगल आक्रांता भारत की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश में असफल रहे, उसी तरह आज हम कह सकते हैं कि भारतीय संस्कृति ने दुनिया को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है.'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य क्या बोला?
अबू आजमी के औरंगजेब के महिमामंडित करने वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 'समाजवादी पार्टी में क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है। अखिलेश यादव को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। देश छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पूरा देश इसका कड़ा जवाब देगा।'

सपा नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र में सोमवार (3 मार्च) को औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा कि, 'औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था. औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान से लेकर (बर्मा) म्यांमार तक पहुंच गई थी. देश का जीडीपी 24 प्रतिशत था.' अबू आजमी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसकी कड़ी निंदा की. मंगलवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया गया. एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी को देशद्रोही कहा, साथ ही उनको निलंबित किए जाने की बात भी कही.

औरंगजेब के बयान के बाद अबू आजमी ने क्या बोला?
औरंगजेब को लेकर दिए अपने बयान पर अबू आजमी ने एक दिन बाद ही यानी 4 मार्च को ही अपना बयान वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि, 'मेरे बयान से किसी को बुरा लगा हो तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं. मैंने वही दोहराया जो इतिहासकारों ने बताया है. मेरे बयान से विधानसभा का कामकाज रोकना सही नहीं है. ये महाराष्ट्र की जनता के साथ अन्याय होगा.' 

यह भी पढ़ें- अबु आजमी के बयान पर विवाद के बीच फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद बोले- एकनाथ शिंदे को इतिहास नहीं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
गोरखपुर में CM योगी निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ घरों का लक्ष्य
गोरखपुर में CM योगी निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ घरों का लक्ष्य
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget