एक्सप्लोरर

Deoria News: 90 विद्यार्थियों की तबीयत अचानक हुई खराब, इंटर कॉलेज में मचा हड़कंप, जानें पूरी डिटेल

UP News: देवरिया के इंटर कॉलेज में 90 विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो जाने से वहां हड़कंप मच गया. वहीं 2 बच्चों का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है. तबीयत कैसे खराब हुई इसकी जांच की जा रही है.

Deoria News: यूपी के देवरिया जिले में फूड प्वाइजनिंग की वजह से आश्रम पद्धति स्‍कूल में 90 छात्र बीमार पड़ गए हैं. रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित हुई स्‍कूल में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है. 90 छात्रों में 45 को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. इनमें से 45 अन्य छात्रों का इलाज स्‍कूल में ही चल रहा है. सुबह के नाश्ते के बाद तीन बच्‍चों को उल्टी, सिर में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद पहले अस्‍पताल में भर्ती किया गया. इसके बाद बच्‍चों की संख्‍या बढ़ने लगी.  

देवरिया जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज (आवासीय) में सोमवार को सुबह नाश्ते के आधे घंटे बाद ही बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी. उल्टी, सिर दर्द और बुखार की शिकायत से पहले तीन बच्चों को तीन को पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेजा गया. इसके बाद अन्य बच्चों की भी हालत खराब होने लगी, तो जिला प्रशासन के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उसके बाद आधा दर्जन एम्बुलेंस से लगभग 45 बच्चों को इमरजेंसी शिफ्ट किया गया.

कॉलेज में छात्रों के बीमार होने की सूचना के बाद डीएम दिव्‍या मित्तल, एसपी संकल्प शर्मा के साथ चिकित्‍साधिकारी और अन्‍य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में छात्रों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया. डीएम दिव्‍या मित्‍तल ने बताया कि सोमवार को सुबह नाश्ते के बाद कई बच्चों को उल्टी, सिर दर्द और बुखार की शिकायत हुई. इसके बाद बच्‍चों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उनके मेरे द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. सीएमओ और सीएमएस साहब यहां उपस्थित हैं. बच्‍चों का उपचार ठीक से चल रहा है.

उन्‍होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं, वे पूरी स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं. इसमें खाने में क्या समस्या हुई. इसके लिए फ़ूड अधिकारी ने भी सैम्पल ले लिया है. ये बताया जा रहा है कि बच्‍चों ने सुबह का बना छोला और पूरी रात में खाई थी. इस प्रकरण में इलाज और जांच दोनों चल रहा है.  

स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय भेजी गई
देवरिया जिले के बरियारपुर के मेहरौना स्थित राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में कुल 326 छात्रों का नामांकन है. यह आवासीय विद्यालय है. यहां पर कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई होती है. यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है. सोमवार की सुबह नाश्ता करने के बाद कई बच्चे उल्टी करने लगे. कुछ को चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी और लगातार बच्चों की तबीयत बिगड़ती गई. बच्चों की लगातार बिगड़ रही तबियत के चलते स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्कूल ने इसकी जानकारी समाज कल्याण विभाग की दी.

इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पर भेजी गई. कुछ बच्चों की तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उन्‍हें मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें से जिनकी भी हालत थोड़ी ठीक है, उनका इलाज विद्यालय में किया जा रहा है. जब डीएम दिव्या मित्तल को यह जानकारी हुई, तो वह पहले मेडिकल कालेज पहुंचीं. इसके बाद उन्‍होंने बच्चों से बात की. उसके बाद स्वयं विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. आधा दर्जन एम्बुलेंस लगाकर लगभग बच्चों को अस्पताल शिफ्ट किया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget