एक्सप्लोरर

Amethi: खराब खाना मिलने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का भड़का गुस्सा, प्रिंसिपल को हटाने की मांग तेज

छात्रों की शिकायत थी कि विद्यालय में सफाई नहीं होती है और खराब खाना भी दिया जाता है. उन्होंने प्रिंसिपल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Amethi News: अमेठी में खराब खाने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का आज गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामला गौरीगंज के सेठा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है. धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम और गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया. आक्रोशित छात्र प्रशासन की बात को नजरअंदाज कर प्रिसिंपल को हटाने की मांग पर अड़े रहे. छात्रों के प्रदर्शन से अफरा तफरी की स्थिति बनी रही.

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने खोला मोर्चा

छात्रों की शिकायत थी कि विद्यालय में सफाई नहीं होती है और खराब खाना भी दिया जाता है. उन्होंने प्रिंसिपल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों के धरना प्रदर्शन की सूचना से अधिकारियों ने फौरन मोर्चा संभाल लिया. आज बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम गौरीगंज राकेश कुमार और एसएचओ राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. एसडीएम ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया.

Gujarat Election: अब गुजरात में चलेगा ब्रांड योगी का जादू, मोदी-शाह के साथ 40 स्टार प्रचारकों में CM का नाम हुआ शामिल

खराब खाने के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन

उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय प्रशासन से बात कर मामले को सुलझा लिया जाएगा लेकिन छात्र नहीं माने और प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़े रहे. छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में दिया जाने वाला खाना बहुत ही खराब होता है. साथ ही शौचालय में साफ सफाई नहीं रहती और गंदगी पसरी रहती है. इतना ही नही छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक न तो कपड़े मिले और न ही पढ़ाई में उपयोग की जाने वाले सामान. मामले पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा कि कल देर शाम बच्चों ने बहुत उत्पात मचाया और तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी खराब कर दिया. इस दौरान छात्रों ने अवांछित नारे भी लगाए. बच्चों की तरफ से लगाए जा रहे आरोप मनगढ़ंत, बेबुनियाद और गलत हैं. 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget