एक्सप्लोरर

CAA Protest:दिल्ली से लेकर अलीगढ़ तक बवाल, राजधानी में हुआ पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल तेज हो गया है। सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन के दौरान हिंसा की भी खबरें सामने आई हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा की खबरें सामने आई हैं। सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जाफराबाद में सीएए के समर्थक और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी भी हुई है। जाफराबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मौजपुर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस पर भी पथराव किया गया, स्थिति नियंत्रण में है। पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

मौजपुर में तनाव बढ़ने और पथराव के बाद मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वहीं, हालात बिगड़ते देख जफराबाद और आसपास के इलाके में सीआरपीएफ की टीम को तैनात किया गया है। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी समेत अन्य इलाकों के डीसीपी भी बुलाए गए हैं। अर्ध सैनिक बल की कुछ और कंपनियां बुलाई गई हैं। फिलहाल हालात काबू में हैं।

बता दें कि, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के चलते शाहीन बाग-कालिंदी कुंज-सरिता विहार रोड, वजीराबाद-चांद बाग रोड और मौजपुर-जाफराबाद रोड बंद हो गया है। जाफराबाद में कानून का विरोध करने के लिए मौजूद लोगों में अधिकतर महिलाएं हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में भी सीएए के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से लोग धरने पर बैठे हैं। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए शीर्ष अदालत ने वार्ताकार नियुक्त किए हैं।

CAA Protest:दिल्ली से लेकर अलीगढ़ तक बवाल, राजधानी में हुआ पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। ऊपरकोट कोतवाली पर पथराव किया गया और सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई। पुलिस की कुछ गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की गई और हिंसक प्रदर्शन में कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget