एक्सप्लोरर

तेज रफ्तार कार ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर, हादसे में उड़ गए मोटरसाइकिल के परखच्चे 

यूपी गेट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने अवधेश की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश करीब 10 मीटर दूर जा गिरे।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। लिक रोड पर पीएसी की 41वीं बटालियन के सामने सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही को रविवार सुबह कार ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को गंभीर हालत में वैशाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से कार चालक सुरक्षित बच गया। आरोपी चालक कार सर्विस कंपनी का कर्मचारी है। वह सर्विस के बाद कार को टेस्ट ड्राइव पर लेकर निकला था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।

कार ने मारी टक्कर

मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र स्थित भुनी गांव के रहने वाले अवधेश कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। वह अभी दिल्ली के संसद मार्ग थाने में तैनात हैं। अवधेश परिवार के साथ गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजा एम्पायर सोसायटी में रहते हैं। इंदिरापुरम पुलिस के मुताबिक अवधेश अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। वह किसी काम से कौशांबी चले गए। सुबह करीब 11 बजे वह कौशांबी से लिंक रोड पहुंचे। वह सड़क पार कर मोहन नगर से यूपी गेट जाने वाली लेन पर जा रहे थे। इस दौरान यूपी गेट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने अवधेश की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश करीब 10 मीटर दूर जा गिरे।

तेज रफ्तार कार ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर, हादसे में उड़ गए मोटरसाइकिल के परखच्चे 

मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन हादसे में सिपाही के सिर, हाथ, पैर, कमर समेत अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी चालक कार को टेस्ट ड्राइव पर लेकर निकला था। कार एक व्यक्ति की है। उस व्यक्ति ने कार को सर्विस के लिए सर्विस सेंटर पर दिया था। आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने कार और मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget