एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut RRTS RAPIDX: '45 मिनट में दिल्ली से मेरठ...मोदी है तो मुमकिन है', रैपिड ट्रेन के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

Delhi-Meerut RRTS: सीएम योगी ने कहा कि देश की पहली रैपिड ट्रांजिट सिस्टम रैपिड रेल को नमो भारत के रूप में विजयदशमी के पूर्व देश को समर्पित करने के लिए प्रदेश की जनता की ओर से पीएम का स्वागत करता हूं.

Delhi-Meerut RRTS News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रैपिड रेल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक उत्तम माध्यम है. हमने स्वयं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इसकी यात्रा की. यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ की दूरी को कम कर देगी. इससे पहले मेरठ को 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ भी जोड़ा जा चुका था, जो दूरी पहले चार घंटे में तय की जाती थी वह आज मात्र 45 मिनट में पूरी हो सकेगी. यही स्थिति रैपिड रेल के प्रारंभ होने से भी होगी. यह कभी एक सपना था, लेकिन आज मोदी है तो मुमकिन है की तर्ज पर यह सपना साकार हो रहा है.

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को गाजियाबाद में पीएम मोदी द्वारा भारत की पहली नमो भारत ट्रेन (रैपिडएक्स) के फ्लैग ऑफ और देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के उद्घाटन के अवसर पर कही. सीएम योगी ने पीएम मोदी को अंग वस्त्र एवं मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान भी किया. योगी ने कहा कि पूरा देश और उत्तर प्रदेश इस सपने को साकार होता देख रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम रैपिड रेल को नमो भारत के रूप में विजयदशमी के पूर्व देश को समर्पित करने के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार और स्वागत करता हूं. शारदीय नवरात्रि में आपका ये उपहार हम सबके लिए एक उपकार है. पिछले साढ़े 9 वर्ष के अंदर इस देश ने वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा है. एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन बने, अमृत भारत के अंदर 500 रेलवे स्टेशन के पुनरोद्धार का कार्य जिस गति के साथ चला है आज वह भी भारत देख रहा है. वंदे भारत ट्रेन ने एक नए भारत का दर्शन कराया है.

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य एक नए इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्शन कर रहा है. ये डबल इंजन सरकार के ही प्रयास हैं कि उत्तर प्रदेश के पांच शहर ऐसे हैं जहां अत्याधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था के रूप में मेट्रो रेल का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है और फरवरी में आपके ही कर कमलों से आगरा में भी मेट्रो रेल का संचालन प्रायोरिटी सेक्शन में प्रारंभ होगा. वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के धाम और देश की सबसे प्राचीन अविनाशी काशी में भी उसकी पुरातन काया को नए कलेवर में बदलते हुए देश की पहली रोपवे सर्विस का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

Israel-Hamas War: 'पीएम अच्छे इंसान... फलस्तीन की मदद करेंगे', सपा सांसद एसटी हसन ने की PM मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget