एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: 'पीएम अच्छे इंसान... फलस्तीन की मदद करेंगे', सपा सांसद एसटी हसन ने की PM मोदी की तारीफ

Israel-Hamas War News: सपा नेता आजम खान की सजा पर सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि यह निम्न स्तर की राजनीति हो रही है. उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है, उम्मीद है कि बड़ी अदालतों से राहत मिलेगी.

UP News: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है और इसी बीच फलस्तीन मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा प्रधानमंत्री अच्छे इंसान हैं. सपा सांसद ने कहा कि हमने कई बार उन्हें पार्लियामेंट में भावुक होते हुए देखा. हमें उम्मीद है वह फलस्तीन को मानवीय मदद भी देंगे और भारत इजरायल के जुल्म के खिलाफ खड़ा होगा.

इसके साथ ही सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि INDIA गठबंधन बड़े नेता आसानी से टूटने नहीं देंगे. हमें उम्मीद है यूपी के कांग्रेस के साथ टिकटों का बटवारा भी हो जाएगा. वहीं सपा सांसद एसटी हसन ने सपा नेता आजम खान की सजा पर कहा कि यह निम्न स्तर की राजनीति देश में हो रही है. आजम खान को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि उन्हें बड़ी अदालतों से राहत मिलेगी.

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात साल की सजा

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के पांच साल पुराने मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है. जिसे लेकर सपा नेता बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं.

वहीं पिछले कई दिनों से हमास और इजरायल के बीज जंग जारी है. हमास के ठिकानों पर इजरायल हमला कर रहा है और इजरायल की घर छोड़ देने की चेतावनी के बाद 10 लाख से ज्यादा फलस्तीनी अपने आशियानों को छोड़कर जा चुके हैं. वहीं इस जंग को लेकर ईरान ने OIC की मीटिंग में कहा कि जिन मुस्लिम देशों के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध हैं, वह अपने यहां तैनात इजरायली राजदूतों को बर्खास्त कर दें.

UP News: आजम खान की 7 साल की सजा पर भड़के अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष ने BJP पर लगाया ये आरोप

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget