एक्सप्लोरर

केदारनाथ धाम से मिलते-जुलते नाम का भी नहीं बन सकता मंदिर, दिल्ली में हो रहे विवाद के बीच धामी सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Kedarnath Mandir: धामी सरकार ने फैसला लिया है कि अब केदारनाथ धाम के नाम से न ही कोई मंदिर बनेगा और न ही ट्रस्ट, दिल्ली में बन रहे मंदिर को लेकर बवाल के बीच ये फैसला लिया गया है.

Uttarakhand CM Pushkar Dhami on Delhi Kedarnath Mandir: दिल्ली में चल रहे केदारनाथ मंदिर को लेकर हो रही राजनीति के बीच उत्तराखंड कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब चार धाम के नाम से मंदिर नहीं बनेगा. चार धाम के नाम से कोई ट्रस्ट भी नहीं बनेगा.

मिलता-जुलता नाम रखना भी स्वीकार्य नहीं 
किसी भी व्यक्ति या संस्थाओं द्वारा बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम के नाम से कोई ट्रस्ट आदि बनाया जाता है तो इसके लिए राज्य सरकार कड़े विधिक प्रावधान लागू करेगी. मिलते जुलते नामों को लेकर भी कड़ा कानून बनेगा. धर्मस्व विभाग जल्द तैयार करके मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लाएगा.

'जनता की भावनाएं होती हैं आहत'
उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के जरिए बताया गया है कि हाल ही में संज्ञान में आ रहा है कि उत्तराखंड के चार धाम (केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम) के साथ कई अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम का या इनके ट्रस्ट से मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कर दूसरी समितियां बनाई जा रही हैं. इस प्रकार की गतिविधियों से जन सामान्य में असमंजस की स्थिति बन रही है. 

वहीं, ऐसा करने से स्थानीय परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचती है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर आक्रोश की आशंका भी बन जाती है. इसलिए अब उत्तराखंड सरकार ने इसको लेकर कड़े प्रावधान लागू करने का फैसला लिया है. 

उत्तराखंड सरकार के अन्य बड़े फैसले
इसके अलावा, दून यूनिवर्सिटी में आगामी एकेडमिक सेशन से 'सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज़' शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है. उत्तराखंड में 5 लाख रुपये तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को दिए जाएंगे. साथ ही प्रदेश के सभी ठेकेदारों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण करवाए जाने का निर्णय भी लिया गया है.

बैठक में शैला रानी को श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

(अतुल चौहान की रिपोर्ट.)

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बन रहा पहला सिग्नेचर पुल भरभराकर गिरा, बद्रीनाथ हाईवे पर भयंकर हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget