एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बन रहा पहला सिग्नेचर पुल भरभराकर गिरा, बद्रीनाथ हाईवे पर भयंकर हादसा

Uttarakhand News: उत्तराखंड ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के निकट नरकोटा में 110 मीटर लम्बाई वाले सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. प्रदेश में यह पहला सिग्नेचर ब्रिज बन रहा है.

Uttarakhand Signature Bridge Collapsed: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के निकट नरकोटा में निर्माणाधीन उत्तराखंड के पहले सिग्नेचर ब्रिज का एक छोर धरासाई हो गया है. गनीमत यह रही कि जिस समय पुल गिरा, उस समय कोई भी मजदूर साइड पर कार्य नहीं कर रहा था. वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने इस घटना में जांच के आदेश दे दिये हैं.

दरअसल, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के निकट नरकोटा में ऑल वेदर परियोजना के तहत लगभग 66 करोड़ की लागत से 110 मीटर लंबाई वाले सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. उत्तराखंड का नरकोटा में यह पहला सिग्नेचर व्रिज बन रहा है. 2021 से इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है.

इससे पहले 2022 में गिरा था पुल का बेस

2022 में भी इस का बेस गिर गया था और हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई थी. इसके बाद पुल निर्माण कार्य ने तेज गति पकड़ी और इस वर्ष मई माह तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होना था, लेकिन नहीं हो पाया. पुल का निर्माण कार्य लगातार चल रहा था, लेकिन गुरूवार (18 जुलाई) दोपहर को अचानक पुल के एक छोर का टॉवर धरासाई हो गया. हादसे के समय कोई भी मजदूर पुल पर कार्य नहीं कर रहा था.

बद्रीनाथ हाईवे पर बन रहा था घुमावदार पुल

पुल निर्माण के लिए रेल विकास निगम ने पैसा दिया है. क्योंकि जहां पहले बद्रीनाथ हाईवे था, वहां पर रेलवे की टनल बन रही है. टनल के स्थान पर रेलवे इस पुल का निर्माण कार्य करवा था. रेलवे ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर को यह कार्य दिया था और एनएच ने आरसीसी नामक कार्यदायी संस्था को पुल का कार्य सौंपा था. उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह पहला घुमावदार पुल बन रहा था.

''कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाना चाहिए''

जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट और उप प्रधान नरकोटा कुलदीप जोशी ने कहा कि आरसीसी कंपनी की ओर से सिग्नेचर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है. जब से इस पुल का कार्य शुरू हुआ है, तब से ही इसके निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हुए हैं. शुरूआत में पुल के बेस मेंट निर्माण के दौरान भी बड़ा हादसा हुआ, उसके बाद भी कंपनी ने सबक नहीं लिया. इसके अलावा जहां-जहां आरसीसी कंपनी की ओर से पुलों का निर्माण किया गया, वहां हादसे हुए हैं. कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाना चाहिए.

जांच में जुटी कमेटी

उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पुल का निरीक्षण किया गया है. इस में जांच कमेटी बना दी गई है और पूरी जांच की जाएगी. इन कारणों का पता लगाया जाएगा कि किन कारणों से पुल ध्वस्त हुआ है.

ये भी पढ़ें: काशी के संतों ने योगी सरकार के इस फैसले का किया स्वागत, जानें कांवड़ यात्रा से ये निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
'युवा पीढ़ी में ये संदेश...', कॉकरोच का पुलता फूंकने पर बोले योगी के मंत्री
'युवा पीढ़ी में ये संदेश...', कॉकरोच का पुलता फूंकने पर बोले योगी के मंत्री
देवरिया में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बच्ची समेत तीन की मौत
देवरिया में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बच्ची समेत तीन की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget