एक्सप्लोरर

Dehradun News: तीसरी शादी की चाहत में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की दूसरे पति की हत्या, शव को खाई में फेंका

Dehradun Crime: आरोपी महिला की मृतक संतराम से दूसरी शादी थी. वहीं उसका मुकेश नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

Dehradun Murder: उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीसरी शादी करने के लिए एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या (Husband Murder) कर दी. ये मामला देहरादून के विकासनगर का है. खबर के मुताबिक महिला ने अपने पहले पति को 12 साल पहले तलाक दे दिया था, इसके बाद दूसरी शादी की लेकिन फिर अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

मृतक का नाम संतराम है. आरोपी महिला की संतराम से दूसरी शादी हुई थी. वहीं उसका मुकेश नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. आरोपी मुकेश और उसके दोस्त ने संतराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और संतराम को बड़ा काम दिलाने के लिए अपने घर पर बुलाया. संतराम जब इनके पास पहुंचा तो उन्होंने हथौड़े से सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस से बचने के लिए उन्होंने इसे हादसा दर्शाने की भी कोशिश की. 

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला

हत्या के बाद मुकेश और उसके दोस्त आशीष ने संतराम के शव को चुन्नी में लपेटकर कालसी से आगे सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फेंक दिया. उसकी बाइक भी वहीं खाई में डाल दी ताकि पूरी घटना एक हादसा लगे, लेकिन संतराम के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से उसकी हत्या की आशंका जताई. पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से पूरे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिल गये. 

सीसीटीवी फुटेज के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी और दूसरे सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला की पहली शादी 12 साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उसने अपने पहले पति का तलाक दे दिया था. महिला के पहले पति से तीन बच्चे भी हैं जो कि उसके पति के साथ ही रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- Rampur News: अगर ऐसा हुआ तो स्वार सीट पर सपा का नाम भूल जाएंगे लोग, हमजा मियां ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget