एक्सप्लोरर

Rampur News: अगर ऐसा हुआ तो स्वार सीट पर सपा का नाम भूल जाएंगे लोग, हमजा मियां ने किया बड़ा दावा

UP Politics: हमजा मिया ने कहा कि अगर पार्टी ने मौका दिया तो यहां ऐतिहासिक जीत मिलेगी, ऐसी जीत किसी ने सोची नहीं होगी. इस बार सीट पाले में आई तो अगली बार से लोग सपा का नाम ही भूल जाएंगे.

Abdullah Azam Khan News: रामपुर (Rampur) की स्वार सीट (Saur Seat) से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) की सदस्यता रद्द होने के बाद यहां की सियासत तेज हो गई है. स्वार सीट खाली हो गई है ऐसे में 6 महीने की भीतर यहां फिर से उपचुनाव होना है. जिसे लेकर अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी-अपना दल एस गठबंधन के प्रत्याशी नवाब हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां (Hamza Miya) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अगर इस बार पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो उन्हें ऐतिहासिक जीत मिलेगी.

हमजा मियां ने कहा कि जो गलत करेगा, जो कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके साथ यही होना है. ये 2008 का मुकदमा है इनको भी यह उम्मीद नहीं थी कि छजलेट वाले मामले में सबसे पहले सजा मिलेगी. अभी तो 2 जन्म प्रमाण पत्र का मुकदमा रह गया है. जो हमने किया है जो हमारा इलेक्शन पिटिशन का मुकदमा चल रहा है एमपी एमएलए कोर्ट में उसमें भी सजा होनी है. इन लोगों को लगता था कि ये सरकार से ऊपर है और कानून से ऊपर है. 

हमजा मियां ने किया बड़ा दावा

हमजा मियां ने कहा कि अब्दुल्ला आजम की विधायकी जाना, स्वार टांडा के लोगों के लिए इससे बड़ी जीत कोई नहीं है. क्योंकि जब से चुनाव हुआ है ये एकाध बार गए होंगे नहीं तो क्षेत्र में जाते ही नहीं हैं. हमारी तो लगातार तैयारी चल रही है. मेरा मानना है जो पार्टी ने मुझे टिकट दिया था जो वोट मुझे प्राप्त हुए वो पिछले किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को 10 से 15 साल में कभी पार ही नहीं किया. अगर अब भी पार्टी मुझे मौका दें तो यहां ऐतिहासिक जीत मिलेगी, ऐसी जीत किसी ने सोची नहीं होगी. अबकी बार जो ये सीट पार्टी के पाले में आ जाए तो अगली बार से लोग सपा का नाम ही भूल जाएंगे. 

ऊपर वाले के घर में देर है अंधेर नहीं

हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां अब्दुल्ला आजम की दूसरी बार विधायकी जाने पर कहा 2017 में हमने इलेक्शन पिटिशन दाखिल किया था तब इनकी विधायकी गई थी. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी हमने लड़ाई जीती. जितनी लंबी लड़ाई मैंने और मेरे परिवार ने लड़ी है, इस पूरे जिले में किसी ने नहीं लड़ी है. जब से पब्लिक पर अत्याचार शुरू हुआ है तब से हम इनके खिलाफ लड़ रहे हैं अब तो हर किसी की लड़ाई चल रही है, लेकिन मैं एक चीज मानता हूं कि ऊपर वाले के घर में देर है अंधेर नहीं. 

ये भी पढ़ें- Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधु भी रहती हैं निर्वस्त्र? इस दौरान देती हैं दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
अखिलेश को जयंत चौधरी ने दिया जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी ने दिया जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget