एक्सप्लोरर

Smart Meter: उधम सिंह नगर में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी, जानिए क्या बोल रहे हैं अधिकारी

Udham Singh Nagar: विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने बताया कि मीटर खराब होने के बाद अब उपभोक्ताओं को अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

Smart Meter: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बाद अब उधम सिंह नगर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य अब शुरू हो चुका है. विद्युत विभाग द्वारा प्रथम चरण में पावर हाउस के फीडर में लगे मीटरों के स्थान पर स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है, इसके साथ ही औद्योगिक कनेक्शन, कमर्शियल कनेक्शन (दुकानों) और घरेलू कनेक्शन के सर्वे का कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है. 

सर्वे पूरा होते ही औद्योगिक कनेक्शन वाले मीटरों के स्थान पर स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाया जाएगा. इसके उपरांत विद्युत विभाग द्वारा कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन के लिए लगे पुराने मीटरों की जगह पर ने मीटर लगाएं जाएंगे. जिले में विद्युत विभाग द्वारा लगभग 3.5 से 4 लाख स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने की योजना है. इसके लिए विद्युत विभाग की कई टीमें दिन काम में जुटीं हुई है. 

वहीं स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर के सर्वे के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो चुका है, लोगों का आरोप हैं कि जिस प्रदेश में विद्युत का उत्पादन होता है उस प्रदेश के लोगों को विद्युत के लिए सबसे ज्यादा खर्च करना पड़ता है. अब स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर आने से सबसे ज्यादा दिक्कतें गरीब परिवारों को होने वाली है सरकार को इस विषय पर ध्यान देने की जरूरत है.

नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगने के बाद अगर किसी उपभोक्ता का मीटर खराब हो जाएगा तो उपभोक्ता को जेई और लाइन मैन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने बताया कि मीटर खराब होने के बाद अब उपभोक्ताओं को अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. हमारी टीम खराब मीटर को बदलकर नए मीटर लगाकर जाएगी, इसके लिए उपभोक्ता को शुल्क नहीं देना होगा.

विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए प्रीपेड विद्युत मीटर के विद्युत बिल में छूट दे रहा है. इस छूट का लाभ औद्योगिक, कॉमर्शियल और घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी मिलने वाला है. विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्किल अधीक्षण अभियंता एस सी त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता को 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि कॉमर्शियल और उद्योग कनेक्शन को 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

महाकुंभ 2025: बढ़ी प्रयागराज में होटल्स और होम स्टे की मांग, आमदनी तेजी से बढ़ी

उपभोक्ताओं को मिलेगा 24 घंटे का समय
स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर का रिचार्ज खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को कम से कम 24 घंटे का समय मिलेगा. विद्युत विभाग के रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अगर किसी उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो उनके पास रिचार्ज करने के लिए कम से कम 24 घंटे का समय मिलेगा. उपभोक्ता चाहें तो अपना रिचार्ज ऑनलाइन कर सकता है या विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर जमा कर सकता है.

विद्युत विभाग रुद्रपुर के सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर उधम सिंह नगर जनपद में लगाने के लिए लगभग दो महीने से क्षेत्र के औद्योगिक कनेक्शनों के सर्वे का काम चल रहा था, अब इसके साथ ही कमर्शियल (दुकानों) और घरों के कनेक्शनों सर्वे शुरू कर डाटा एकत्र किया जा रहा है. 

इसके साथ पावर हाउस फीडर में प्रीपेड विद्युत मीटर लगने शुरू हो गए और अब इसे विद्युत विभागों के कार्यालयों में लगाने की तैयारी हैं. जिले में लगभग 3.5 लाख से 4 लाख स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने की तैयारी हैं जबकि रुद्रपुर सर्किल में लगभग 1.6 लाख स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाएं जाने हैं.
(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget