एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: बढ़ी प्रयागराज में होटल्स और होम स्टे की मांग, आमदनी तेजी से बढ़ी

प्रयागराज में कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में ठहरने के लिये किराये के मकान, होटल व होम स्टे की जरूरत पड़ रही है. कई मकान वाले खाली पड़े मकानों को होम स्टे में तब्दील कर रहे हैं.

Mahakumbh 2025: सनातन आस्था के सबसे बड़े महाकुंभ 2025 को योगी सरकार के निर्देशन पर भव्य बनाने का कार्य प्रयागराज में जोर शोर से चल रहा है. प्रयागराज में न केवल संगम क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा हैं. शहर के अंदर सड़कों, चौराहों, फ्लाई ओवर, पार्कों और होटलों का निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य काफी तेजी से हो रहा है. जिसके चलते शहर में पिछले कुछ महीनों से कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कंसट्रक्शन कंपनियां प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं.

इन सभी कंपनियों के इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों के शहर में ठहरने और खाने की जरूरत ने प्रयागराज निवासियों के होटल और मकान मालिकों को आय का नया जरिया प्रदान कर रहे है. प्रयागराज के निवासी महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है. 

15 दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश
प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन को लेकर पूरे शहर और आस-पास के मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं. सरकार के निर्देशानुसार सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य 15 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे. कई सरकारी व निजी कंसट्रक्शन कंपनियां शहर में अपने प्रोजेक्टस तेजी से पूरे करने में जुटी हुई हैं. 

प्रयागराज में इन कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में ठहरने के लिये किराये के मकान, होटल व होम स्टे की जरूरत पड़ रही है. इन अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत के मुताबिक शहर में वेल फर्निश्ड, नॉन फर्निश्ड मकानों की मांग तेजी से बढ़ी है. प्रयागराज के प्रापर्टी डीलरों से जब एबीपी न्यूज ने बात कि तो उनका कहना है कि बड़ी संख्या में उनके पास क्वेरी आ रही है. इसके दृष्टिगत कई मकान मालिक अपने खाली पड़े कमरों और मकानों को होम स्टे में तब्दील कर रहे हैं. 

Gold Price Hike: महंगाई का असर, सोने चांदी के छोटे आभूषण भी खरीदने से बच रहे लोग, मार्केट पर दिखा असर

संचालक काफी खुश 
इन होम स्टे में  लोगों को रहने, खाने व अन्य दैनिक जरूरतों की सुविधाएं भी दी जा रही हैं. इसके साथ ही, रेस्टोरेंट्स व टिफिन संचालकों की भी आमदनी बढ़ गई है जिससे वो काफी उत्त्साहित हैं. प्रयागराज के होटल्स व रेस्टोरेंट्स ओनर्स असोशिएशन के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह का कहना है कि महाकुंभ 2025 को लेकर शहर के सभी होटल्स और रेस्टोरेंट संचालक काफी खुश और उत्साहित हैं.

उन्होंने बताया कि वो अपने-अपने होटल्स और रेस्टोरेंट में बढ़ती आमदनी को देखते हुए महाकुंभ के मुताबिक सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं. शहर के होटल्स में कई नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए कमरे बुक हैं और उनके कई अधिकारी पिछले कई सप्ताह से उनमें रह भी रहे हैं.

इसके साथ ही उन्होंने ने बताया कि अभी से कई श्रद्धालु और पर्यटक महाकुंभ के दिनों के लिए इनक्वायरी और एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं ताकि महाकुंभ 2025 के महाकुंभ में उन्हें ठहरने में कोई दिक्कत न हो. इस पहल से होटल और रेस्टोरेंट ऑनर्स अपनी बढ़ती आमदनी को लेकर काफी खुश और उत्साहित है. उनका कहना है कि महाकुंभ 2025 उनके लिए नए-नए रोजगार उपलब्ध करा रहा है जिससे उनके कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
महोबा की जेल से छूटा, 7 साल बाद एमपी पुलिस ने शातिर को दबोचा
महोबा की जेल से छूटा, 7 साल बाद एमपी पुलिस ने शातिर को दबोचा
ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget