एक्सप्लोरर

सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नौजवानों को देंगे रोजगार, जनता के द्वार तक जाएगी सरकार 

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जो पोस्टें खाली हैं उन पोस्टों को भरेंगे. नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे.  सरकार जनता के द्वार तक जाएगी. 

Pushkar Singh Dhami Reaction after become CM: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं. 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं. 

नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रदेश, देश और पूरी दुनिया के अंदर जो महामारी आई है उसके कारण आज रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है. प्रदेश के अंदर हमारी सारी चीजें प्रभावित हुई हैं. चारधाम यात्रा, पर्यटन का व्यवसाय, छोटे दुकानदार जिनकी आजीविका की पूरी निर्भरता पर्यटन पर निर्भर रहती है, उनका जीवन इस समय बेहद मुश्किल भरा हो गया है. हमारा प्रयास होगा कि इसको रास्ते पर लाएं. हमारे जितने भी बैकलॉग हैं वो हम भरेंगे. हमारे यहां जो पोस्टें खाली हैं, उन पोस्टों को भरेंगे और नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे. 

सरकार जनता के द्वार तक जाएगी
मंत्रियों को लेकर धामी ने कहा कि सभी काबिल हैं, पूरी क्षमता से काम कर पाएं इसलिए सभी का प्रमोशन किया गया है. निश्चित रूप से इसका परिणाम भी दिखाई देगा. सीएम धामी ने कहा कि वो प्रदेश के कोने-कोने से वाकिफ हैं. नौजवानों और युवाओं के बीच में काम करते रहे हैं इसलिए उनकी समस्याओं से अवगत हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के द्वार तक जाएगी. 

कोई नाराजगी नहीं थी
विधायकों की नाराजगी के सवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं थी. उन्होंने कहा कि वो आयु में छोटे हैं सब बड़े अनुभवी हैं, सब मेरे वरिष्ठ हैं. पार्टी मेरी मां है जिसने मुझे सेवा करने का अवसर प्रदान किया है तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि बड़ो को आदरपूर्वक, छोटों को स्नेहपूर्वक सबको साथ में लूं और काम को आगे बढ़ाऊं. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार जनता की सहयोगी के रूप में काम करेगी. नौजवानों को आशा है और उसके लिए वो पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर अब नई बातों को शुरू करिए. 

सभी पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है
बता दें कि, मंत्रिमंडल में सभी पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल की तरह ही पुष्कर मंत्रिमंडल में भी सतपाल महाराज को नंबर दो पर रखा गया है. अन्य मंत्रियों में डॉ हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, अरविंद पाण्डेय, गणेश जोशी और धनसिंह रावत शामिल हैं. धामी मंत्रिमंडल में रेखा आर्य, धनसिंह रावत और यतीश्वरानंद का कद बढ़ाया गया है. पिछले मंत्रिमंडल में ये तीनों राज्य मंत्री थे.

ये भी पढ़ें:

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती, सीएम योगी ने हॉस्पिटल जाकर की मुलाकात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget