एक्सप्लोरर

देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में पुलिस की दबिश, पांच बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय महिला गिरफ्तार

Uttarakhand: देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 5 बांग्लादेशी और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किया है.

Dehradun News: देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में चार नाबालिग बच्चों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के इलाके में रह रहे हैं, जिसके बाद एक संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस को फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड और बांग्लादेश के पहचान पत्र भी मिले हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 17 मई 2025 को सूचना मिली थी कि क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं. इस सूचना के आधार पर एसएसपी की ओर से एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें एसओजी देहरादून, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) और क्लेमेंटटाउन थाने की पुलिस को शामिल किया गया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में छापेमारी की और सात वयस्कों तथा चार नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया.

बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे बांग्लादेशी
गिरफ्तार किए गए पांच बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान निर्मल राय, शेम राय, लिपि राय, कृष्णा उर्फ संतोष और मुनीर चंद्र राय के रूप में हुई है. इनके साथ एक भारतीय महिला पूजा रानी भी रह रही थी, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया कि ये सभी लोग बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहे थे.

छापेमारी के दौरान मुनीर चंद्र राय के पास से पटना (बिहार) और पश्चिम बंगाल के नाम से बने दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए. वहीं, कृष्णा उर्फ संतोष और निर्मल राय के पास से बांग्लादेश की पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं. इन दस्तावेजों से यह स्पष्ट होता है कि इन नागरिकों ने भारत में लंबे समय से रह रहे थे और फर्जी पहचान बनाकर खुद को भारतीय साबित करने की कोशिश कर रहे थे.

भारतीय महिला पूजा रानी कर रही थी बांग्लादेशी नागरिकों की मदद
पुलिस जांच में पता चला कि भारतीय महिला पूजा रानी ने इन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में रहने में मदद की थी. पूजा रानी पर आरोप है कि उसने जानबूझकर इन अवैध नागरिकों को पनाह दी, उनके लिए दस्तावेज़ बनवाने में सहायता की और उन्हें स्थानीय पहचान दिलवाने की कोशिश की. पुलिस ने इस महिला को भी षड्यंत्र और सहयोग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

छापेमारी के दौरान चार नाबालिग बच्चे भी मौके पर मिले, जिन्हें पुलिस ने तुरंत अपनी हिरासत में लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचित किया. इन बच्चों के भविष्य और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ क्लेमेंटटाउन थाने में मामला दर्ज किया है. इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें फर्जी दस्तावेज बनाना, षड्यंत्र रचना, और अवैध रूप से देश में रहना शामिल है. इसके साथ ही पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है.

जांच एजेंसियों को दी गई जिम्मेदारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी मिलिट्री इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की संयुक्त टीम को दी गई है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इन नागरिकों का कोई संबंध किसी आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधि से है.

ये भी पढ़ें: आकाश आनंद की धमाकेदार वापसी, दिल्ली की बैठक में बसपा चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget