एक्सप्लोरर

Dehradun News: रिस्पना और बिंदाल नदी पर 4 साल में बनेगा एलिवेटेड रोड, शहर को जाम से मिलेगी राहत

देहरादून (Dehradun) में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिस्पना (Rispana River) और बिंदाल नदी (Bindal River) पर एलिवेटेड रोड़ बनाये जाने का खाका तैयार हो गया है.

Uttarakhand News: देहरादून (Dehradun) में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिस्पना (Rispana River) और बिंदाल नदी (Bindal River) पर एलिवेटेड रोड़ बनाये जाने का खाका तैयार हो गया है. एलिवेटेड रोड़ बन जाने से शहर के भीतर जाम से बड़ी राहत मिलेगी. इसको लेकर मुख्य सचिव एसएस संधू पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं. साथ ही इस रोड़ का फिजिबिलिटी सर्वे भी हो चुका है. हालांकि रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड़ बनाये जाने को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाये हैं.

चार साल में बनकर होगी तैयार
शहर के जाम से निजात दिलाने के लिए देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं. दरअसल, इन नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड़ बनाये जाने को लेकर खाका तैयार हो गया है, जो शहर में जाम के झाम से राहत देने में बड़ी मदद करेगा.

रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनने वाला एलिवेटेड रोड़ चार साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने फिजिबिलिटी सर्वे कराया है. वहीं बिंदाल नदी पर 15 किमी एलिवेटेड रोड बनेगी, जबकि रिस्पा नदी पर 11 किमी एलिवेटेड रोड बनेगी. ये सड़क मसूरी रोड पर कनेक्ट होगी. इस एलिवेटेड रोड को बनाने में 3400 करोड़ रूपए का खर्च आएगा. अब यात्री आईएसबीटी से सीधे मसूरी जा सकेंगे. 

UP Weather Forecast: यूपी में प्रचंड गर्मी में आने वाली है कमी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

लोगों ने नदी की स्वच्छता पर उठाया सवाल
ये सड़क देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद्द तक कम करने में कारगार सिद्द होगी. देहरादून शहर में आबादी के बढ़ते दबाव और यातायात की समस्या की वजह से ये खाका तैयार किया गया है. रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा और बिंदाल पुलिस से मैक्स अस्पताल तक एलिवेटेड रोड़ बनाई जायेगी.

ये प्रोजेक्ट देहरादून शहर की आये दिनों सबसे बड़ी समस्या बने जाम के लिए रामबाण साबित होगा. हालांकि रिस्पना नदी पर रोड़ बनने को लेकर इसी स्वच्छता के लिए काम कर रहे लोगों ने सवाल भी उठाये हैं. उनका कहना है कि रिस्पना को संवारने का जो सपना था, उसपर पूरा काम नहीं हो पाया. अब अगर इसपर एलिवेटेड रोड़ बन जाती है तो ऐसे में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन का सपना, सपना ही रह जायेगा.

पूर्व सीएम का रहा है सपना
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिस्पना नदी को ऋषिपर्णा बनाने का सपना संजोया था और इसपर काम भी शुरू किया था. हालांकि रिस्पना को ऋषिपर्णा बनाने का सपना धरातल पर नहीं उतर पाया. आज भी ये नदी नाले में ही तब्दील है. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एलिवेटेड रोड समय की मांग है लेकिन रिस्पना के प्रभाव को प्रभावित किये बगैर काम किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Siddharthnagar में बोले अखिलेश यादव - 'जिस पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद, वो अब जान लेने लगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget