एक्सप्लोरर

Siddharthnagar में बोले अखिलेश यादव - 'जिस पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद, वो अब जान लेने लगी'

सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के कोड्रा ग्रांट के इस्लामनगर (Islamnagar) टोले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को गोली कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

UP News: सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के कोड्रा ग्रांट के इस्लामनगर (Islamnagar) टोले में 14 मई की रात में हुई गोली कांड के मामले की घटना अब तूल पकड़ने लगी है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. अखिलेश यादव करीब दोपहर तीन बजे शाम इस्लामनगर गांव पहुंचे और एक घंटा रुक ने का बद वहां से रवाना हुए. इस दौरान यहां चप्पे-चप्पे पर जिला प्रशासन ने पुलिस की व्यवस्था कर रखी थी.

क्या बोले अखिलेश यादव?
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह अराजकता का माहौल है, पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है. ठोको नीति के तहत यूपी की पुलिस जिसको चाहती है ठोक देती है और बाद में किसी निर्दोष को फसा कर फाइल बंद कर देती है. अखिलेश यादव ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में हुई इस दर्दनाक घटना में भी पुलिस इसी तरह का कार्य कर रही है. परिवार वालों को डरा धमका कर उन्हें समझाया बुझाया जा रहा है. इसके साथ ही किसी अन्य व्यक्ति को दोषी करार देकर इस मामले को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी पर चौतरफा हमला
अखिलेश यादव ने इस मामले की जांच सिटिंग जज से कराने की की मांग. उन्होंने कहा कि अगर परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ और परिवार न्याय के लिए आगे आता है तो सपा हर तरह से उनके साथ खड़ी रहेगी. इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी की योगी सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार में फैली अराजकता को गिनाया. जिस पुलिस से हम सुरक्षा की उम्मीद करते हैं वो अब जान लेने लगी है.

बता दें कि बीते दिनों जिले की एसओजी (SOG) पर 40 वर्षीय महिला को गोली मारने का आरोप मृतिका के परिजनों ने लगाया था. जिसके बाद गोली लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई थी. घटना के बाद कोड़रा गांव और जिला चिकित्सालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. 

ये भी पढ़ें-

Shri Krishna Janmabhoomi: 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने की याचिका पर मथुरा कोर्ट आज सुना सकती है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget