एक्सप्लोरर

Watch: झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर गिरा मलबा, रोंगटे खड़े कर देगा मंजर, Video Viral

Uttarakhand News: चमोली पुलिस ने एक भयानक वीडियो शेयर कर लोगों से बारिश के दिनों में झरनों से दूर रहने की अपील की है. वीडियो में झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर अचानक मलबा गिरते देखा जा सकता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश कहर बनकर टूट रही है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहां आम जनजीवन अस्च-व्यस्त है. वहीं पर्यटकों के लिए यहां आना खतरे से खाली साबित नहीं हो रहा है. बारिश के कारण कई जगहों पर पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड की खबरें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से बारिश के दिनों में झरने के नीचे जाने से बचने की अपील की है.

दरअसल पहाड़ों में बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं. जिसमें कई जगहों पर घरों को ढहते देखा गया. वहीं कुछ जगहों पर सड़कों पर मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप रहा. फिलहाल इस बीच चमोली पुलिस ने एक भयावह वीडियो शेयर कर लोगों को बारिश के दिनों में सुरक्षित रहने के लिए झरने से दूर रहने की बात कही है.

अचानक झरने से नीचे गिरा मलबा

आमतौर पर पहाड़ पर आने वाले पर्यटक झरने के नीचे नहाने का लुत्फ लेते नजर आते हैं. ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोगों को पहाड़ों में झरने के ठीक नीचे बैठकर नहाते और मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है. वीडियो में झरने के नीचे नहा रहे लोगों पर अचानक पहाड़ी के ऊपर से मलबा आकर गिरते देखा जा रहा है. जिस दौरान वहां पर चीख पुकार मच जाती है. जिसे देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

पुलिस ने की सुरक्षित रहने की अपील

फिलहाल वीडियो को शेयर करते हुए उत्तराखंड चमोली पुलिस ने अपील करते हुए लिखा 'बारिश के मौसम के दौरान पहाड़ो में झरनों के नीचे नहाने से बचें.' वीडियो को देख बड़ी संख्या में लोग दंग रह गए हैं. बता दें कि हाल ही में लगातार बारिश के चलते चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था. बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाडी के पास बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थी.

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand Road Accident: गंगोत्री नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस में सवार 6 यात्रियों की मौत, CM धामी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्तफा मस्जिद: अजय राय की एंट्री, चले अखिलेश यादव की राह, मांगा ये नक्शा
मुस्तफा मस्जिद: अजय राय की एंट्री, चले अखिलेश यादव की राह, मांगा ये नक्शा
UP: 125 MLAs का टिकट काटेगी BJP, अवध में ज्यादा बदलाव! पूर्वांचल में क्या प्लान?
UP: 125 MLAs का टिकट काटेगी BJP, अवध में ज्यादा बदलाव! पूर्वांचल में क्या प्लान?
कर्णप्रयाग में 5वीं बार चलेगा BJP का जादू या कांग्रेस करेगी वापसी?
कर्णप्रयाग में 5वीं बार चलेगा BJP का जादू या कांग्रेस करेगी वापसी?
कांग्रेस में आए अमरमणि तो बदल जाएंगे पूर्वांचल के समीकरण! क्या है संकेत?
कांग्रेस में आए अमरमणि तो बदल जाएंगे पूर्वांचल के समीकरण! क्या है संकेत?

वीडियोज

BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia
Bigg Boss 20 Episode 4 Review: Mary Kom का Comment और Yung DSA की Captaincy चर्चा में
Shah Rukh Khan के पहले Playback Singer थे Palash Sen, स्कूल से जुड़ा है खास किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
Embed widget