एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 22 लोगों की मौत, ठेका मालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है. पुलिस ने अभी तक मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएमओ ने बताया कि जहरीली शराब से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बता दें कि शुक्रवार को आसपास के गांव के कुछ लोगों ने लोधा इलाके में अनुबंधित दुकान से शराब खरीदकर पी थी.

आबकारी अधिकारी समेत पांच लोग निलंबित
इस घटना के बाद राज्‍य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया है. इस मामले में शराब की दुकान के मालिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटना की समयबद्ध मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दे दिया गया है और यह जांच अपर जिलाधिकारी स्तर के एक अधिकारी द्वारा की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा सकता है.

अपर जिलाधिकारी (वित्त) विधान जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की जांच में पाया गया है कि शराब से प्रभावित अधिकतर लोग तीन थाना क्षेत्रों लोढा, खैर और जांवा के हैं. अपर मुख्‍य सचिव (आबकारी) संजय भूसरेड्डी ने बताया कि अलीगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव और चंद्रप्रकाश यादव, प्रधान आबकारी सिपाही अशोक कुमार, आबकारी सिपाही रामराज राना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी है.

कांग्रेस का हमला
उधर, इस घटना के बाद कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जहरीली शराब से लोगों की मौत पर पर सरकार पर हमला किया उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि उसके कार्यकाल में जहरीली शराब का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है और जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का कौन जिम्मेदार है? लगातार मौतें हो रही हैं, आखिर किन लोगों के दबाव में शराब के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है? लल्लू ने एक बयान में नैतिकता के आधार पर राज्‍य सरकार के आबकारी मंत्री से त्यागपत्र की मांग की.

ये भी पढ़ें:

बागपत में बड़ा हादसा: गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, नहाने के लिए गए थे

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सीएम योगी ने दिया मंत्र, कहा- मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget