एक्सप्लोरर
बांदा में पुलिसकर्मी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, हत्या की आशंका
बांदा में पुलिस कर्मी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान है, जिनसे हत्या किये जान की आशँका लग रही है

बांदा, एजेंसी। बांदा से सटे चित्रकूट जिले की पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी का शव पेड़ से लटकता पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने रविवार को बताया कि 'मूलतः राजापुर थाने के मलवारा गांव निवासी पुलिसकर्मी (फॉलोअर) भूपत (27) का शव शनिवार को खोह गांव स्थित पुलिस लाइन परिसर में लगे एक पेड़ से फांसी के फंदे में लटका हुआ बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अध्ययन से मौत के असली कारणों का पता चलेगा। वहीं, मृत फॉलोअर के भाई गऊलाल ने कहा कि उसके भाई के शव की पीठ और गले में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। हो सकता है कि किसी ने हत्या करने बाद शव पेड़ से लटकाया हो। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड


















