एक्सप्लोरर

Chandauli News: DDU स्टेशन पर GRP को मिली बड़ी सफलता, 43 लाख रुपये कैश के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Chandauli News: GRP सीओ कुँवर प्रभात का कहना है कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर 1-2 पर सदिग्ध दिखाई दे रहा था. जब उससे पूछताछ की गई और उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग 500-500 के नोटों से भरा था.

Chandauli News: दिल्ली-कोलकाता के बीच सबसे बड़े और व्यस्त स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान 43 लाख 45 हजार रुपये के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स वारणसी से पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में था, तभी चेकिंग के दौरान GRP और RPF के जवानों ने उसे पकड़ लिया.

 पकड़े गये व्यक्ति का नाम बुधन दोलाई है जो पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर का रहने वाला है. जीआरपीएफ और आरपीएफ के जवानों ने जब उससे सवाल किया कि उसके पास इतनी भारी मात्रा में पैसे कहां से आए, इन पैसों को कहां ले जाया जा रहा था, क्या उसके पास इससे संबंधित कोई कागजात हैं या नहीं तो आरोपी इस बारे में कोई भी डिटेल नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया गया है. पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है. 

तलाशी के दौरान बैग में मिला ये सामान
दरअसल यह व्यक्ति इतना ज्यादा रुपये लेकर वाराणसी से लेकर दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचा था और वहां से पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में था. तभी GRP ने इसको डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 पर फुटओवर ब्रिज के नीचे धर दबोचा. जब इससे पूछताछ की गयी और इसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग में 43 लाख 45 हजार रुपये के 500-500 के नोटों के बंडल रखे हुए मिले. 

इस पूरे मामले में GRP सीओ कुँवर प्रभात का कहना है कि एक व्यक्ति को प्लेटरफार्म नम्बर 1/2से सदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई और जब उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसके बैग से 43 लाख 45 हजार रुपये नगद मिले है. यह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का रहने वाला है. इसके पास इतनी बड़ी रकम के न तो कोई कागजात है और न ही कुछ बता पा रहा है. इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया गया है उनकी टीम व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. 

इस साल जीआरपी की कार्रवाई
आपको बता दें कि जनवरी से लेकर आज तक पंड़ित दीनदयाल स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने कई बार लाखों रुपये नगदी पकड़ी है, जिसका विवरण इस प्रकार है. इसी साल 20 जनवरी को जीआरपी ने 28 लाख रुपये की नगदी बरामद की, 5 फरवरी 2023 को 38,53,750, 11 मार्च को 1,50,00,000 रुपये बरामद किए गए. 25 अप्रैल को 36,00,000 रुपये, 25 मई को 53,68,000 रुपये और 8 जून को जीआरपी ने 43,45,000 रुपये बरामद किए हैं. 

इस प्रकार जनवरी से लेकर अबतक कुल 3,79, 66,750 रुपये की नगदी पकड़ी जा चुकी है. इन मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP News: अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बने फ्लैट्स की निकली लॉटरी, लाभार्थियों की भर आईं आंखें, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget