एक्सप्लोरर

Ghosi bypoll: घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने फाइनल किया टिकट, जानें- कौन होगा उम्मीदवार?

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है. वो अपनी ही खाली सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में मऊ जिले से खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है. बता दें कि समाजावादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. यानि सपा के पूर्व विधायक अपनी ही खाली सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे. दारा सिंह विधानसभा चुनाव 2022 में घोसी सीट से चुनाव जीते थे, इन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी को शिकस्त दी थी. अब इस बार बीजेपी ने दारा सिंह पर ही दांव लगाया है. बता दें कि राज्य में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. 5 सितंबर को मतदान होंगे और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

सीएम आवास पर हुई बैठक में हुआ फैसला

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम योगी के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल हुए. इस बैठक में फैसला लिया गया कि दारा सिंह को घोसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश नेतृत्व की तरफ़ से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा. कल ही दारा सिंह चौहान ने यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री से मुलाक़ात की थी जहां इन्हें क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारियां करने को कहा गया था.

बीएसपी से की राजनीति की शुरुआत

बीएसपी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले दारा सिंह चौहान, समाजवादी पार्टी में ज्यादा दिन नहीं टिक सके. बीएसपी ने पहली बार साल 1996 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था. दारा सिंह साल 2000 में एक बार फिर से बीएसपी के द्वारा राज्यसभा सदस्य बनाए गए थे. 12वीं तक की औपचारिक पढ़ाई करने वाले दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक रूझान के कारण बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद बीएसपी ने लगातार दो बार राज्यसभा सांसद बनाया था.

ये भी पढ़ें:

BJP Leader Shot Dead: मुरादाबाद में बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्‍या, CCTV में कैद हुए हत्यारे

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget