एक्सप्लोरर

BJP Leader Shot Dead: मुरादाबाद में बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्‍या, CCTV में कैद हुए हत्यारे

BJP Leader Death: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के संभल में एक बीजेपी किसान नेता अनुज चौधरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता की हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

BJP Leader Shot Dead: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के संभल में एक बीजेपी किसान नेता अनुज चौधरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता की हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को अनुज चौधरी अपने भाई के साथ टहल रहे थे. इस दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने बीजेपी नेता को गोलियों से भूनकर फरार हो गए. घायल अनुज चौधरी को उनके परिजनों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक अन्य बीजेपी नेता और ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस हत्या की जांच में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में कल शाम गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें अनुज चौधरी नाम के एक व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. ब्राइट स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर दो संदिग्धों अनिकेत और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हेमराज मीणा ने बताया कि इस हत्या के खुलासे के लिए उन्होंने पुलिस की 5 टीमें गठित की हैं, जिसमे 3 सीओ, 4 इंस्पेक्टर और एक एसओजी टीम को ज़िम्मेदारी दी गई है और जल्द ही हत्त्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मौके पर पहुंचे मुरादाबाद के एसएसपी 

बताया जा रहा है कि अनुज चौधरी ने 2021 में जनपद असमोली ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ा था. लेकिन अनुज चौधरी चुनाव हार गए थे. असमोली की ब्लॉक प्रमुख बनी महिला के बेटे अनिकेत से अनुज चौधरी की चुनाव के बाद काफ़ी गर्मागर्मी हो गई थी. अनुज चौधरी मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाने का ऐलान कर चुके थे. इसके बाद से ही दोनों में और ज्यादा तनातनी चल रही थी. अनुज चौधरी भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और नेताओं के साथ अक्सर नजर आते थे और यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफी करीबी बताये जाते थे. 

पूर्व में मिली थी पुलिस सुरक्षा

इसके पहले अनुज चौधरी ने संभल पुलिस को अपनी जान का खतरा बताया था तो भाजपा के बड़े नेताओं से संबंधों के चलते अनुज चौधरी को सुरक्षा के लिए गनर भी उपलब्ध कराए गए थे जो 24 घंटे अनुज चौधरी की सुरक्षा में तैनात रहते थे. लेकिन असमोली की मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सत्ता पक्ष के लोगों के समर्थन में आ जाने के बाद अनुज चौधरी का अपने विरोधियों से समझौता हो गया है, उसी के मद्देनजर अनुज चौधरी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी.

ये भी पढ़ें:

घर के बाहर टहल रहे बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले ही हटाई गई थी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget