एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh News: अब यूपी के इस रेलवे स्टेशन का भी बदला नाम, जानिए किन-किन स्टेशनों के नाम चेंज हुए

लखनऊ मंडल के लखनऊ से वाराणसी रेल खंड पर प्रतापगढ़ से बादशाहपुर के बीच स्थित दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बाराही देवी धाम कर दिया गया है. अब इसी नाम से टिकट दिए जाएंगे.

Uttar Pradesh News: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से नाम बदलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसमें दांदूपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल हो गया है. दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नया नाम अब बाराही देवी धाम होगा. इससे पहले फैजाबाद, इलाहाबाद और मुगलसराय स्टेशन के नाम भी बदले जा चुके हैं. दांदूपुर रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ से वाराणसी रेल खंड पर प्रतापगढ़ से बादशाहपुर के बीच स्थित है. रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगदीश शुक्ला ने बताया कि दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है. यात्रियों को अब इसी नाम से टिकट बुक कराने होंगे.

गृह मंत्रालय बदलता है नाम
नाम बदलने का काम केंद्रीय गृह मंत्रालय करता है. राज्य सरकार अगर किसी जिले या रेलवे स्टेशन का नाम बदलना चाहती है तो उसे अपना अनुरोध केंद्र सरकार को भेजना पड़ता है. केंद्र सरकार उक्त प्रस्ताव पर इंटेलिजेंस ब्यूरो, डाक विभाग, भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग, रेलवे मंत्रालय जैसे कई विभागों और एजेंसियों को भेज कर एनओसी मांगता है. 

गृह मंत्रालय नाम बदलने के लिए वर्तमान दिशा-निर्देशों के मुताबिक संबंधित एजेंसियों से विचार-विमर्श करता है. विभागों और एजेंसियों से एनओसी मिलने के बाद गृह मंत्रालय नाम बदलने की मंजूरी दे देता है. अगर किसी राज्य के नाम में बदलाव लाना होता है तो उसके लिए संसद में साधारण बहुमत से संविधान में संशोधन की जरूरत होती है.

मुगलसराय का नाम बदला था
सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने सबसे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया था. योगी सरकार ने मुगलसराय का नाम भारतीय जनसंघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भेजा था जिस पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी. 

इनका भी नाम बदला
मुगलसराय के बाद अगस्त 2020 में मंडुआडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस जंक्शन रखा गया. इससे पहले इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद शहर को प्रयागराज, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया. झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज महोबा में भरेंगी हुंकार, यूपी कांग्रेस का दावा- पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा जुटेगी भीड़

UP Clerk Recruitment 2021: यूपी के गैर सरकारी एडेड सेकेंडरी कॉलेजों में क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में किया गया संशोधन, जानिए डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget