एक्सप्लोरर

UP Clerk Recruitment 2021: यूपी के गैर सरकारी एडेड सेकेंडरी कॉलेजों में क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में किया गया संशोधन, जानिए डिटेल

उत्तर प्रदेश के नॉन गवर्नमेंट एडेड सेकेंडरी कॉलेजों में क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में संशोधन किया गया है. इसके मुताबिक 55 वर्ष की आयु का दिव्यांग भी क्लर्क पद के लिए आवेदन कर सकता है.

UP Clerk Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के 4512 नॉन गवर्नमेंट एडेड सेकेंडरी कॉलेजों में क्लर्क सिलेक्शन प्रोसेस को रिवाइज किया गया है. जारी किए गए शासनादेश में प्रावधान है कि 55 वर्ष का दिव्यांग व्यक्ति भी लिपिक बन सकता है. गौरतलब है कि सामान्य उम्मीदवार केवल 18 से 40 वर्ष की उम्र तक ही आवेदन कर सकते है. इन पदों के लिए काफी मुश्किल चरणवार परीक्षाओं को क्वालीफाई करना पड़ता है.

क्लर्क पद के लिए UPSSSC पीईटी अनिवार्य है

बता दें कि क्लर्क पद के लिए आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC)प्रीलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट  (PET) अनिवार्य है. इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी के लिए 750 रुपये और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये है.  उम्मीदवार को इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और हाई स्कूल या इंटरमीडिएट में कंप्यूटर साइंस उत्तीर्ण होना चाहिए.

PET में 50 प्रतिशत मार्क्स वाले उम्मीदवार ही क्लर्क पद के लिए कर सकते हैं अप्लाई

गौरतलब है कि सेकेंडरी एजुकेशन की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आराधना शुक्ला की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्लर्क पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पीईटी में 50 प्रतिशत मार्क्स होंगे. पद के सापेक्ष आवेदकों के पीईटी स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी और फिर 10 उम्मीदवारों को एक पद के सापेक्ष टाइपिंग टेस्ट में शामिल किया जाएगा. टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाई करने वालों में से एक पद के लिए तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

कौन लेगा इंटरव्यू

वहीं इंटरव्यू कॉलेज मैनेजर या उनके द्वारा नामित सदस्य की अध्यक्षता में गठित सिलेक्शन कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा. मैनेजर की अनुपस्थिति में, कंट्रोलिंग अथॉरिटी चेयरमैन होगा. इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, सदस्य सचिव द्वारा नामित अधिकारी, रोजगार अधिकारी या डीएम द्वारा नामित अधिकारी, आईटीआई के प्रधानाचार्य और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित एससी-एसटी और ओबीसी श्रेणी के अधिकारी मेंबर होंगे.

सिलेक्शन लिस्ट इस आधार पर की जाएगी तैयार

सिलेक्शन लिस्ट पीईटी में 80 फीसदी और साक्षात्कार में 20 प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी. कॉलेज मैनेजर रिक्त पदों की जानकारी डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर को भेजेंगे. DIOs विज्ञापन जारी करेंगे. वहीं उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म संबंधित कॉलेज को रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजेंगे. इसकी एक फोटोकॉपी डीआईओएस को ईमेल पर भेजी जाएगी.

आरक्षण का लाभ नियमानुसार मिलेगा

बता दें कि आरक्षण का लाभ नियमानुसार मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा. कार्मिक नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होगी.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: सपा ने लॉन्च किया चुनावी गाना यूपी में 'खेला होइबे खदेड़ा होइबे', मध्य और पूर्वी यूपी के मतदाताओं को साधने की है कोशिश

Lucknow: यूपी कांग्रेस ने की 15 दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरुआत, इन लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget