एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में दलित लड़की की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का आरोप- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या

अलीगढ़ में दलित लड़की के साथ कथित रेप की घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया. इसके अलावा पुलिस पर भी पथराव किया गया.

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में चारा लेने गई दलित लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या की घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया. घटना के बाद गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

खेत से चारा लेने गई थी लड़की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी. ने सोमवार को बताया कि मामले में जांच के लिए विशेष टीम गठित की गयी है. पुलिस ने बताया, ‘‘अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की रविवार दोपहर खेत से चारा लेने गई थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और रात में उसका शव खेत में पाया. ऐसा प्रतीत होता था कि, लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है.’’

उन्होंने बताया कि लड़की की मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर पथराव किया, जिसमें इंस्पेक्टर प्राणेंद्र कुमार जख्मी हो गए.

परिजनों का आरोप, लड़की का रेप किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि लड़की से बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है. मुनिराज ने बताया कि मामले में जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध अरविंद कुमार की अगुवाई में एक विशेष पुलिस दल गठित किया गया है और पुलिस गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है.

लड़की का पोस्टमॉर्टम करेगा तीन डॉक्टरों का पैनल

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोरडिया तथा मंडलायुक्त गौरव दयाल ने रविवार रात गांव का दौरा किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

यूपी में खुले एक से पांचवीं तक के विद्यालय, कहीं गुब्बारे तो कहीं पुष्पवर्षा कर बच्चों का किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget